सम्राट ने कहा- सही से जांच हो इसलिए CBI को दिया गया, परिवार को मिलेगा न्याय

पटना : नीट छात्रा मामले में आखिर क्यों सीबीआई को जांच के लिए दिया गया। इस पर उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आए दिनों लगातार इस पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखा जा रहा था और तंज कसा जा रहा था। लगातार सवाल जवाब उठ रहे थे। इसीलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोगों ने यह फैसला लिया कि इसकी जांच सीबीआई से करायी जाए वहीं बेहतर होगा। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। जो भी होगा इसमें दूध का दूध पानी का पानी सब क्लियर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी इसमें शामिल होंगे वह बचेंगे नहीं।

पटना में NEET छात्रा की रेप और मौत मामले में एक अहम सीसीटीवी वीडियो सामने आया है

आपको बता दें कि पटना में नीट छात्रा की रेप और मौत मामले में एक अहम सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे केस को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल से अस्पताल ले जाया जा रहा था। वीडियो में छात्रा को हॉस्टल स्टाफ गोद में उठाकर कमरे से बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फुटेज छह जनवरी का है, जिस दिन छात्रा को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया था।

NEET Student 22Scope News

नीतीश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश

इस बीच मामले को लेकर बिहार सरकार की ओर से भी बयान सामने आया है। इस मुद्दे पर बोलते हुए बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार ने इस मामले में कभी हस्तक्षेप नहीं किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए पहले एसआईटी का गठन किया गया था और मामले की समीक्षा भी की गई थी। गृह मंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार और कुछ राजनीतिक बयानों से यह संकेत मिला कि उन्हें जांच प्रक्रिया पर पूरा भरोसा नहीं है। इसी कारण राज्य सरकार ने मामले को सीबीआई को भेजने का फैसला किया, ताकि स्वतंत्र एजेंसी निष्पक्ष जांच कर सके।

पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए – सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार चाहती है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और सच्चाई सामने आए। वहीं जब पटना पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल पूछा गया तो गृह मंत्री ने कहा कि यह पुलिस का विषय है और इस पर पुलिस ही जवाब दे सकती है। इस मामले में अब सीबीआई जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं परिवार न्याय की मांग पर कायम है। फिलहाल इस पूरे मामले पर बिहार के लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। नीट छात्रा की मौत को लेकर बीते दिनों पटना में छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया था।

यह भी पढ़े : NEET छात्रा के परिजन पहुँचे पटना, DGP विनय कुमार से की मुलाकात, छात्रा की माँ का बड़ा आरोप, बोली – बिक चुकी है सम्राट की पुलिस

अंशु झा की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...