सम्राट का लालू पर तंज, कहा- महागठबंधन में जबरदस्ती अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाया उम्मीदवार

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री और मुंगेर जिले के तारापुर से एनडीए के उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर राजद और महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजद के अध्यक्ष लालू यादव ने जबरदस्ती एक तरह से टॉर्चर कर सभी सहयोगी दलों के खिलाफ प्रत्याशी उतारकर अपने बेटे को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करवा लिया।

Goal 7 22Scope News

सम्राट ने कहा- लालू यादव ने 15 सालों तक बिहार में राज किया

भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह लालू यादव ने 15 सालों तक बिहार में राज किया, उसी तरह अपने ही गठबंधन में गुंडागर्दी कर सहयोगी दलों को टॉर्चर कर अपने बेटे को मुख्यमंत्री का प्रत्याशी बनाया है। ‎उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता ने राजद को 15 साल तक शासन करने का मौका दिया, लेकिन बिहार के लोगों को लूट, हत्या व भ्रष्टाचार का इनाम मिला। आज भ्रष्टाचारी यानी पंजीकृत अपराधी का बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहा है। जो व्यक्ति पंजीकृत अपराधी हो उस ‘चोर’ के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय महागठबंधन ने लिया है। आज लोकतंत्र और बिहार को शर्मसार करने वाला दिन है।

लालू यादव जैसे भ्रष्टाचारी के पुत्र को कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों ने मुख्यमंत्री बनाए जाने का समर्थन दिया – उपमुख्यमंत्री

‎उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव जैसे भ्रष्टाचारी के पुत्र को कांग्रेस और अन्य सहयोगी दलों ने मुख्यमंत्री बनाए जाने का समर्थन दिया। जिस व्यक्ति ने 950 करोड़ रुपए का चारा घोटाला किया, उसके बेटे को गठबंधन ने सीएम बनने का सपना देखने का मौका दिया। उन्होंने तेजस्वी यादव के वादों को लेकर कहा कि वे 2.70 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। आज करीब 22 लाख लोगों के लिए सरकारी नौकरी है और 85 हजार करोड़ रुपए सरकार देती है। अगर 2.70 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी, तो 12 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे, जबकि बिहार का कुल बजट सिर्फ 3.17 लाख करोड़ है।

तेजस्वी यादव का वादा अव्यावहारिक और जनता को भ्रमित करने वाला है – सम्राट चौधरी

‎उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का वादा अव्यावहारिक और जनता को भ्रमित करने वाला है। जीविका दीदियों को 30 हजार रुपये वेतन देने की घोषणा को लेकर कहा कि 1.36 करोड़ जीविका दीदी हैं। अब समझ लीजिए क्या होगा? उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने ‘जीविका दीदी योजना’ से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक साल में 56 हजार करोड़ रुपए का मार्केट तैयार किया।

यह भी देखें :

डबल इंजन की सरकार बिहार के लोगों और बिहार की सुविधा के लिए जरूरत है – सम्राट चौधरी

‎भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिहार के लोगों और बिहार की सुविधा के लिए जरूरत है। बिहार के विकास के लिए जरूरत है। बिहार का वास्तविक विकास केंद्र से मिलने वाले सहयोग और सुशासन से ही संभव है। बिहार के विकास और तरक्की के लिए केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में नीतीश सरकार का ‘डबल इंजन’ आवश्यक है। ‎सम्राट चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचारी लोग जो गुंडागर्दी की बदौलत सत्ता में बैठना चाहते हैं, उन्हें बिहार की जनता छह और 11 नवंबर को मतदान के माध्यम से महागठबंधन को करारा जवाब देगी। इस प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी एवं विधान पार्षद डॉ. संजय मयुख, विधान पार्षद अनिल शर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : रविशंकर प्रसाद ने कहा- महागठबंधन ‘लचर’ गठबंधन, ‎तेजस्वी यादव की घोषणा शुद्ध हवाबाजी…

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...