‎रविशंकर ने कहा- महागठबंधन ‘लचर’ गठबंधन, ‎तेजस्वी की घोषणा शुद्ध हवाबाजी

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने महागठबंधन को लचर गठबंधन बताते हुए बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की ओर से जो प्रेसवार्ता की गई, उसके पीछे लगी तस्वीर पर भी मात्र एक नेता की तस्वीर थी। इसमें से भी राहुल गांधी गायब थे। रविशंकर प्रसाद ने भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने आज नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार में कराए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्हें बताना चाहिए कि उस समय आपके मुख्यमंत्री कौन थे? आपके भ्रष्टाचार को देखकर ही नीतीश कुमार आपसे अलग हुए थे।

Goal 7 22Scope News

वे भ्रष्टाचार की किस कहानी पर विश्वास करते हैं खुद की या अपने पिताजी, माताजी और अपने सहयोगियों की? – रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद ने तेजस्वी यादव द्वारा कराए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि वे भ्रष्टाचार की किस कहानी पर विश्वास करते हैं खुद की या अपने पिताजी, माताजी और अपने सहयोगियों की? आज देश और राज्य को यह बताना जरूरी है कि तेजस्वी यादव के पिताजी और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को चारा घोटाले के चार मामलों में सजा हो चुकी है। 32 साल पांच महीने की सजा हो चुकी है। ‎भाजपा नेता ने तेजस्वी के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का दावा करने पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पिताजी को 32 साल की सजा हो चुकी है। अलकतरा घोटाले में भी उनके अधिकारियों को सजा हो चुकी है।

रविशंकर ने कहा- दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा एक मामले में 27 अक्टूबर से ट्रायल चलने वाला है

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा एक मामले में 27 अक्टूबर से ट्रायल चलने वाला है। इसमें आरोप तय हो चुके हैं। यह जानना जरूरी है कि यह मामला क्या है। इसमें लालू यादव के रेल मंत्री रहते रेलवे के दो होटलों को नियम के विरुद्ध दे दिया गया था। इसके एवज में पटना में साढ़े तीन एकड़ जमीन दी गई। कोर्ट ने सारे मामले में कहा कि यह भ्रष्टाचार का बड़ा गंभीर मामला है। ‎उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव इस मामले में यानी 420 आईपीसी के आरोपी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह एनडीए सरकार के समय का नहीं है। ‎इसके अलावा उन्होंने कहा कि और कई मामलों में ट्रायल चल रहा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का मॉडल पहले से ही क्लियर है। होटल और नौकरी लो और जमीन दो। ‎उन्होंने बिहार के लोगों को तेजस्वी यादव से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि जो इनका बैकग्राउंड है वह भ्रष्टाचार वाला है। इनका कोई भी काम भ्रष्टाचार के बिना पूरा नहीं होता।

‘NDA जो कहता है वह करता है, INDIA गठबंधन अबतक की गई घोषणाओं को अपने राज्यों में पूरा नहीं कर पाई’

उन्होंने कहा कि एनडीए जो कहता है वह करता है जबकि इंडिया गठबंधन अबतक की गई घोषणाओं को अपने राज्यों में पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने बिहार के सभी परिवारों को तेजस्वी के नौकरी दिए जाने पर भी सवाल उठाए। इसके अलावा संविदा कर्मियों के स्थायी करने के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि उनकी घोषणा छलावा है।  उन्होंने तेजस्वी यादव की घोषणाओं को शुद्ध हवाबाजी करार दिया। ‎उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमारा काम तेजस्वी यादव की राजनीतिक विरासत को एक्सपोज करना है बाकी तो एनडीए सरकार काम तो कर ही लेगी। उन्होंने कई कार्यों का भी उल्लेख किया।

बिहार की जनता RJD को जानती है – पूर्व केंद्रीय मंत्री

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता राजद को जानती है। उन्होंने जंगलराज को लेकर कहा कि भ्रष्टाचार, खौफ, लूट, डर यही जंगलराज है और यह ऊपर से शुरू होता है। ‎उन्होंने कहा कि राजद भी जानती है कि सत्ता तो आनी नहीं है, इसलिए घोषणा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी सवाल उठाए। ‎आज के इस प्रेस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी एवं विधान पार्षद डॉ. संजय मयूख, राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : पातेपुर में जेपी नड्डा ने कहा- NDA का मतलब विकास, महागठबंधन का मतलब है विनाश…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

डिजिटल क्रांति से सशक्त होगा बिहार का किसान, ‘बिहारी डिजिटल कृषि...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज कृषि भवन पटना में 'बिहार कृषि ऐप' की व्यापक समीक्षा...

किस गांव में कौन-सी शिकायत लंबित? अब सब दिखेगा डैशबोर्ड पर

पटना : ग्रामीण विकास विभाग ने संचालित अपनी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पारदर्शिता अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने...

‘एक साल में 10 लाख महिलाओं का भरोसा बनी पिंक बस’

पटना : राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल 'पिंक बस' को शुरू हुए एक वर्ष पूरे हो...

सहयोग शिविर : अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों...

पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने के लिए आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सभी विभागों में सहयोग सेल...

पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे मंत्री, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

पटना : ईंधन की खपत में कमी लाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए पंचायती राज मंत्री...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img