रोहतास पहुंचे सम्राट, कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

रोहतास : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का स्वागत रविवार को रोहतास जिले के मलियाबाग में पुष्पवर्षा कर किया गया। उन पर बुलडोजर से फूलों की वर्षा की गई। सम्राट चौधरी एक कार्यक्रम के सलिसिले में कैमूर जा रहे थे। इस क्रम में उन्होंने मलियाबाग में पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

बिहार में भाजपा की सरकार बनाइए – सम्राट

सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे, तो एक बात तय है कि भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लालू प्रसाद को सीएम बनाया। नीतीश कुमार को पांच बार मुख्यमंत्री बनाया। अब बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि अब भाजपा का नेता सीएम बनेगा। कहा कि एक बार भाजपा की सरकार बनाईए, या तो अपराधी नेपाल भाग जाएगा, या गया में पिंडदान होगा। अपराध मुक्त बिहार बनाना है। सम्राट ने कहा कि बिहार में सुशासन एक खत्म हो गया है। कोई जिला नहीं है जहां अपराध रोज की बात नहीं हो।

विशेष राज्य का हम कर चुके हैं समर्थन

सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए विशेष राज्य का दर्जा एक राजनीतिक मुद्दा है। हम तीन बार उनका इस मुद्दे समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ चुनाव के समय जगते हें, चुनाव खत्म, मुद्दा खत्म। भाजपा नेता ने कहा कि दो लाख 61 हजार करोड़ रुपया बिहार का बजट है, जिसमें नरेंद्र मोदी की सरकार दो लाख 29 हजार रुपए देती है। बिहार सरकार का योगान मात्र 32 हजार करोड़ है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि देश में हुए पांच राज्य के चुनाव बीजेपी ने पांचों राज्यों में दम के साथ चुनाव लड़ा है, हम सभी जगहों पर सरकार बनाने में कामयाब होंगे।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img