Advertisement
Advertisement
Advertisement

सैमसंग ने लॉन्च किया नया मॉडल-गैलेक्सी M32 5G

सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी M32 का 5जी वर्जन लॉन्च कर दिया है. सैमसंग गैलेक्सी M32 5जी की कीमत 18,999 रुपये है. सेल 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा, एक 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ और दूसरा 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ. मेमोरी कार्ड का उपयोग करके मेमोरी को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी M32 5G के फीचर्स…

सैमसंग गैलेक्सी M32 5G के स्पेसिफिकेशन्स

फोन में एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच का वी-डिस्प्ले है. सैमसंग गैलेक्सी M32 5G एक नॉच के साथ आता है जिसमें फ्रंट-फेसिंग कैमरा होता है. सैमसंग गैलेक्सी M32 5G में 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है. फोन 15W फास्ट चार्ज को सपोर्ट करता है.

सैमसंग गैलेक्सी M32 5G का कैमरा

फोन दो रंग स्लेट ब्लैक और स्काई ब्लू में उपलब्ध होगा. सैमसंग गैलेक्सी M32 5G क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें प्राइमरी लेंस 48MP का है. प्राइमरी लेंस के साथ, सैमसंग गैलेक्सी M32 में 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा. फ्रंट कैमरा 13 एमपी का है.

Commercial Advertisment

Nitish Setu Naming Controversy: नीतीश सेतु के नामकरण पर क्यों भड़के...

Nitish Setu Naming Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई...

Mukesh Sahani Threat Allegation: ‘छह इंच छोटा कर देंगे’… मुकेश सहनी...

Mukesh Sahani Threat Allegation, दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के महिसौत नरकटिया गांव में मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुआ...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में बिल्डिंग बायलॉज बदला तो घट...

Bihar Building Bylaws 2026, पटना: बिहार में नई भवन उपविधि 2026 लागू होने से राजधानी पटना में आवासीय परियोजनाओं के निर्माण में तेजी आने...