संजय सरावगी ने कहा- बिहार बजट में नौजवानों के रोजगार व महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर विशेष जोर

पटना : बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा विधानसभा में पेश बिहार बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार के विकास को आगे बढ़ाने वाला और आधारभूत संरचना को मजबूत करने वाला बजट है। ‎उन्होंने कहा कि बिहार के इस बजट में छात्रों, किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग पर फोकस किया गया है। इस साल बिहार का बजट तीन लाख 47 हजार करोड़ रुपए का है, जो यह बताने के लिए काफी है कि बिहार विकास की ओर तेजी से अग्रसर है। ‎भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बजट में किसानों की आय बढ़ाने को लेकर प्रयास किए गए हैं, तो आधी आबादी के सशक्तिकरण को लेकर भी कदम उठाए गए हैं।

संजय सरावगी ने कहा- बजट जहां सबका साथ सबका विकास के PM की परिकल्पना को साकार करेगा, CM के नेतृत्व में बिहार को समृद्धि की ओर ले जाएगा

उन्होंने कहा कि यह बजट जहां सबका साथ सबका विकास के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को साकार करेगा, वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को समृद्धि की ओर ले जाएगा। बिहार की अर्थव्यवस्था को समावेशी विकास में यह बजट महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। ‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को सकारात्मक बजट बताया। उन्होंने इसे गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और उद्योगों के विकास को समर्पित एक ऐतिहासिक बजट करार दिया। यह बजट बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Sanjay Sarawgi 1 1 22Scope News

‎इस बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है – BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

इस बजट में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है, विशेषकर कृषि, उद्योग, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के लिए की गई घोषणाएं प्रदेश को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण कारक बनेगी। गरीबों के कल्याण के लिए भी इस बजट में खास चर्चा की गई है। ‎उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार के समावेशी विकास और बिहार के विकास की गति को तेज करने वाला बजट है, जो मुख्यमंत्री के न्याय के साथ विकास के संकल्प का परिचायक है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Bihar Budget Live : वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश, बिजेंद्र यादव ने की CM नीतीश की तारीफ…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img