Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के तिरूलडीह मिलन चौक सड़क पर सोड़ो मोड़ के पास एक ओवर लोड बालू लदे हाइवा एक बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बंगाल के बाघमुंडी थाना के सिंदरी निवासी बाइक सवार सुनील महतो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक के पिता सपन महतो बेटी पद्दा महतो गंभीर रूप से घायल हो गये।
Saraikela : गंभीर रुप से घायलों का नर्सिंग होम से चल रहा है इलाज
दोनों घायलों को मिलन चौक स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सोनाहातु थाना क्षेत्र के गाड़ाडीह से अपना घर सींदरी जा रहा था, तभी सोड़ो मोड़ के पास एचएलएम इन्टरप्राइजेज का अनियंत्रित ओवर लोड 16 चक्का हाइवा ने बाइक सवार को कुचल दिया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणो ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया।
ये भी पढ़ें- Breaking : Jamshedpur से तेंदुए का खाल बेचने वाले गिरोह के 8 तस्कर गिरफ्तार…
घटना की सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रम आदित्य पांडे व तिरूलडीह थाना प्रभारी आलम चांद महतो दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उग्र ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे। करीब 3 घंटों तक उग्र ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा करते हुए एचएलएम इन्टरप्राइजेज द्वारा 16 चक्का हाइबा में प्रशासन के मिली भगत से ओवर लोड बालू संचालन को बंद कराने, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने, अवैध बालू को रोकने आदि का मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों ने शव के साथ नारेबाजी करते हुए कर दिया सड़क जाम
पुलिस की टीम पहुंचते ही प्रशासन और एलएलएम इन्टरप्राइजेज के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों ने मुआवजा दिए बिना शव को उठाने का विरोध करने लगे। आक्रोशित लोगों का कहना है कि 16 चक्का हाइवा द्वारा एचएलएम इन्टरप्राइजेज द्वारा अवैध बालू डम्प के आड़ में ओवर लोड बालू दिन रात चलाते हैं। जिसमें बालू को तीरपाल से भी नहीं ढका जाता है।
ये भी पढ़ें- Saraikela में दिनदहाड़े डॉक्टर की अगवा कर हत्या, दो हत्यारे गिरफ्तार…
ग्रामीण सपन कुमार महतो ने बताया कि समाज सेवा के नाम पर वैध डम्प के आड़ में हरेलाल महतो अवैध रूप से बालू का खेल करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन कभी ओवर लोड पर भी धर-पकड़ नहीं करते और न ही चालान देखा जाता है। उन्होंने कहा कि लोगों का जान लेने वाले अखबारों में सुर्खियां बटोरते हैं। उन्होंने कहा कि खनन विभाग ओवर लोड और अवैध बालू पर कारवाई करे और बंद कराए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
सरायकेला-खरसांवा से बिरेन्द्र मंडल की रिपोर्ट—-
Highlights


