फसल नुकसान व रंगदारी के आरोप में बघार पंचायत के सरपंच पागल यादव गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार में रंगदारी और फसल नुकसान के आरोप में बघार पंचायत के सरपंच रामनिवास यादव उर्फ पागल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनिहारी थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और न्यायिक हिरासत में भेजते हुए कटिहार जेल भेज दिया। मामला बिहार-झारखंड सीमावर्ती इलाके का है। बताया जा रहा है कि नौ मार्च की देर रात कांटाकोश और रामनगर क्षेत्र में करीब दौ सौ बीघा में लगी फसल को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आई थी।

किसान रामगोपाल यादव सहित कई किसानों ने मनिहारी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था

इस मामले में किसान रामगोपाल यादव सहित कई किसानों ने मनिहारी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि सरपंच रामनिवास यादव उर्फ पागल यादव ने रंगदारी की मांग को लेकर उनकी फसल को नुकसान पहुंचवाया। किसानों ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि इस मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। सरपंच के भाई बिहारी यादव ने आरोप लगाया है कि किसान रामगोपाल यादव और उनके समर्थकों ने ही रंगदारी के मकसद से फसल को नुकसान पहुंचाया और सरपंच को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।

Katihar Arr 1 22Scope News

गिरफ्तारी के बाद सरपंच रामनिवास यादव ने खुद पर लगे आरोपों को साजिश करार दिया है

गिरफ्तारी के बाद सरपंच रामनिवास यादव ने खुद पर लगे आरोपों को साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण उन्हें राजनीतिक रूप से फंसाया जा रहा है। वहीं उनकी पत्नी और कटिहार की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अंजली देवी ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Katihar Arr 2 22Scope News

यह भी पढ़े : LPG की किल्लत पर सवाल, एजेंसी पर सुबह 4 बजे से कतार में खड़े दिखे लोग

रतन कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Ration Crisis: मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित,...

रांची में जेएसएफसी गोदाम के मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित। केवल 10% एनएफएसए लाभुकों तक अनाज पहुंचा, करीब 2 लाख गरीबों...

Ration Card Action: रांची में 6,556 अपात्र लाभुक चिह्नित, रातू के...

रांची में केपीआई सर्वेक्षण के बाद 6,556 अपात्र राशन कार्डधारी चिह्नित। रातू प्रखंड के 115 लाभुकों को 3.5 करोड़ रुपये का नोटिस, 15 दिन...

Jharkhand High Court Verdict: धनबाद जमीन रजिस्ट्री मामले में 4 Sub...

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद जमीन रजिस्ट्री गड़बड़ी मामले में चार पूर्व सब रजिस्ट्रारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई रद्द कर दी। कोर्ट ने निबंधन पदाधिकारी...