ईडी की मंजिल के सारे रास्ते रघुवर सरकार के हवा महल से होकर गुजरती है- सरयू राय

Jamshdedpur-विधायक सरयू का एक ट्वीट झारखंड की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है. सरयू राय ने अपने ट्विटर हैन्डल पर लिखा है कि ईडी हेमंत सरकार को घेरने के लिए जितने भी रास्ते तलाशती है, वही सभी रास्ते रघुवर सरकार के हवा महल से गुजरती है. अब ईडी करे भी तो क्या? ईडी के दिमागी लाल सप्रेम बाई पास की तलाश में है. पर “जहां जाइएगा हमें पाइएगा” से परेशान है. वैसे ईडी के बड़े अधिकारी दिल्ली से सारी घटनाओं पर अपनी पैनी नजर बनाये हुए हैं.

Saryu ray tweet 22Scope News

“जहां जाइएगा हमें पाइएगा” से परेशान है ईडी

बता दें कि सरयू राय की पहचान झारखंड सहित पूरे देश में भ्रष्ट्राचार के विरुद्ध मुहिम चलाने वाले की रही है. वह 1974 के जेपी आन्दोलन की उपज है. चारा घोटाले के मामले को सामने लाने  में भी इनकी अहम भूमिका रही है. सरयू राय ने मोमेंटम झारखंड सहित रघुवर दास शासन काल के दौरान कई घोटालों को भी उजागर किया है, रघुवर शासन काल में हुए घोटालों पर उन्होनों कई पुस्तक भी लिखी है, यही नहीं उन्होने रघुवर दास को मुख्यमंत्री रहते उन्ही के विधान सभा क्षेत्र से पराजित कर सनसनी फैला दी थी.

ताजा ट्वीट में भी उन्होने रघुवर शासन में हुए घोटाले पर निशाना साधा है, दरअसल जब से ईडी मनरेगा घोटाले को केन्द्र में रख कर ताबड़तोड़ छापे मार रही है, हेमंत सरकार में खनन सचिव रहे  पूजा सिंघल से जुड़े ठिकाने पर छापेमारी कर रही है, उसके बाद ही रघुवर दास के शासनकाल के घोटालों पर भी चर्चा शुरु हो गयी है. ईडी जहां भी अपनी हाथ डालती है, हेमंत सरकार को घेरने की कोशिश करती  है, रघुवर शासन काल के कई बड़े मामले सामने आ जाते हैं, यही नहीं जिस मनरेगा घोटाला को केन्द्र बिंदु में रख कर छापेमारी की गयी, वह भी रघुवर सरकार में ही हुआ था, और रघुवर सरकार के द्वारा ही तब पूजा सिंघल को क्लीन चिट दी गयी थी.    

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...