रोहतास : सावन की पहली सोमवारी को गुप्ता धाम चेनारी में दम घुटने से होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई. मृतक चेनारी के नायक पुर गांव के 55 वर्षीय रामराज पासवान बताए गए हैं.
बताया गया कि सावन की पहली सोमवारी के मौके पर गुप्ता धाम चेनारी के गुफा के अंदर दम घुटने की वजह से चेनारी थाना के नायक पुर गांव निवासी रामस्वरूप पासवान के पुत्र रामराज पासवान की मौत हो गई. गुफा के अंदर दम घुटने से मौत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.
मृतक पुलिस लाइन डिहरी में कार्यरत होने की बात बताई गई हैं. थानाअध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि गुप्ता धाम में दम घुटने की वजह से होमगार्ड के एक जवान की मौत हुई है. वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है.
रिपोर्ट: दयानंद
नव नियुक्त होमगार्ड संघ के धरने का तीसरा दिन, दो अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी


