Commercial Advertisment

West Champaran में सफाईकर्मियों ने की बैठक, विधायक ने भी मांग को ठहराया उचित…

West Champaran में सफाईकर्मियों ने की बैठक, विधायक ने भी मांग को ठहराया उचित...

Google पर 22Scope चुनें

पश्चिम चंपारण: पश्चिमी चंपारण के योगापट्टी प्रखंड परिसर में शनिवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कार्यरत स्वच्छताकर्मी, पर्यवेक्षकों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव कुमार ने की जबकि मंच संचालन अमित कुमार गुड्डू ने किया। बैठक में सफाई कर्मियों ने सरकार द्वारा उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और आंदोलन करने की बात कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य के लगभग 8000 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता पर्यवेक्षकों की संविदा पर नियुक्ति की गई है। West Champaran 

नियुक्ति के बाद पिछले तीन वर्षों से कर्मियों के लिए मांग के बावजूद कोई ठोस पहल नही की गई। बैठक में लौरिया के विधायक विनय बिहार ने भी कर्मियों की मांगों को उचित ठहराते हुए कहा कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार स्वच्छता पर्यवेक्षकों को पंचायत सरकार भवन में बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए और उन्हें संविदा कर्मी के सभी लाभ मिलना चाहिए। जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार राम ने कहा कि स्वच्छता कर्मी सुबह 6 बजे से शाम तक लगातार कार्यरत रहते हैं घर-घर कचरा उठाना, गीला-सूखा कचरे का पृथक्करण और डस्टबिन सेंटर तक पहुंचाना उनकी दिनचर्या है।

यह भी पढ़ें – बिहार में PM फिर करेंगे सौगातों की बौछार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा…

इसके बदले में पर्यवेक्षकों को 5,000 से 7,500 रूपये जबकि स्वच्छता कर्मियों को मात्र 1,500 से 3,000 रूपये मासिक मानदेय दिया जाता है, जो वर्तमान महंगाई दर के हिसाब से बेहद कम है। वही ज्ञान सिंह ने सरकार से स्वच्छता कर्मियों को राज्यकर्मी घोषित करने, 60 वर्ष तक सेवा की गारंटी, और स्थायीत्व की मांग की। जिला सदस्य संजीत कुमार ने मानदेय वृद्धि, बीमा सुविधा, और लंबित भुगतानों के निपटारे की मांग उठाई।  West Champaran

बैठक में संजीत कुमार, बच्चालाल मुखिया, बिनय कुमार, अनिल कुमार, राजकिशोर कुमार, संजय चौधरी सहित कई स्वच्छता कर्मी और पर्यवेक्षक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि जल्द उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। West Champaran West Champaran West Champaran

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार में महागठबंधन का CM फेस होंगे पप्पू यादव, कटिहार में….

पश्चिम चंपारण से दीपक कुमार की रिपोर्ट

Sahibganj DC आवास में मिला दुर्लभ Banded Krait, सर्प मित्र जितेंद्र...

साहिबगंज में उपायुक्त दीपक दुबे के आवास पर दुर्लभ बैंडेड करैत सांप मिला। सर्प मित्र जितेंद्र हजारी ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।Sahibganj...

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...