Commercial Advertisment

बिहार में PM फिर करेंगे सौगातों की बौछार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा…

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ की बैठक। 24 अप्रैल को मधुबनी में होने वाले PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में की बैठक। PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर पूरे बिहार में उत्साह का माहौल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बिहार में ग्रामीण विकास की केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की। कहा 7 महीने में 14 लाख मकानों की बिहार के भाई-बहनों को सौगात। बिहार में गृह प्रवेश का कार्यक्रम भी होगा। ग्रामीण विकास की हर योजना का बिहार में बहुत बेहतर और आदर्श क्रियान्वयन। बिहार में लखपति दीदी 3 लाख से ज्यादा बन चुकी है और 20 लाख इसी वर्ष बनाने का लक्ष्य

पटना: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक कर 24 अप्रैल को पंचायत राज दिवस के अवसर पर मधुबनी में होने वाले PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बिहार में ग्रामीण विकास की केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की।

PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर पूरे बिहार में उत्साह का माहौल है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री जी जब यहां पधार रहे हैं, तो बिहारवासियों को आवासों की सौगात भी मिल रही है। शिवराज सिंह ने बताया कि पिछले साल 7 लाख 90 हजार मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बिहार के पात्र भाइयों-बहनों को दिए गए थे।

यह भी पढ़ें – PK की रैली: खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली बात हो गई

आवास प्लस की जो 2 सूची बनी थी, उसमें से लगभग 5 लाख 20 हजार मकान अभी बचे थे, अब 5 लाख 20 हजार मकान और बिहार के कच्चे मकानों में रहने वाले भाई-बहनों को पक्के मकान बनाने के लिए दिए जाएंगे तो कुल मिलाकर 7-8 महीने में 14 लाख मकान बिहार के हमारे भाई-बहनों को मिल रहे हैं।

PM के हाथों जो नए स्वीकृत मकान हैं 5 लाख 20 हजार, उनके स्वीकृति पत्र और जो पहले से स्वीकृत मकान हैं। मकान बनाने के लिए जो अलग-अलग किस्तों में राशि दी जाती है, वो किस्त सिंगल क्लिक के माध्यम से हमारे भाई-बहनों के खाते में डाली जाएगी। शिवराज सिंह ने बताया कि आज जो मकान स्वीकृत हुए हैं, उनकी लागत 8 हजार करोड़ रुपए है। ये राशि गरीब भाई-बहनों को मकान बनाने के लिए मिलेगी और भी अनेकों योजनाएं हैं, जिनमें जो अपना मकान बना चुके हैं। PM PM PM PM PM 

यह भी पढ़ें – हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है Double Engine की सरकार, सभी डीएम कर रहे हैं…

हमारे भाई-बहन, उनका गृह प्रवेश का कार्यक्रम भी होगा और बाकी कार्यक्रम भी पंचायत राज्य सम्मेलन के साथ-साथ बनाने की रचना अभी हो रही है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे खुशी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण विकास की हर योजना का यहाँ बहुत बेहतर और आदर्श क्रियान्वयन हो रहा है। मैं बिहार सरकार को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ इन योजनाओं के आदर्श क्रियान्वयन के लिए।

लखपति दीदी भी 3 लाख से ज्यादा यहाँ बन चुकी है और 20 लाख इसी वर्ष बनाने का लक्ष्य है, तो तेजी से हर कार्यक्रम को क्रियान्वित करने का आदर्श काम बिहार की सरकार कर रही है। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजीव ललन सिंह और बिहार के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें उपमुख्यमंत्रीगण और बिहार सरकार के मंत्री भी शामिल थे। शिवराज सिंह ने इनके साथ तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। पूरे बिहार में जबरदस्त उत्साह है और मधुबनी में लाखों लोग आएंगे। बहुत ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar में दूसरी बार महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन, MOU किया गया साइन

Chhath Puja Mitti Chulha: छठ की पवित्रता के लिए कुम्हार भी...

Chhath Puja Mitti Chulha, रांची: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी रांची में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिवाली के बाद बाजारों...

Koderma School Teacher Suspension: कोडरमा के स्कूल में शिक्षक को लेकर...

Koderma School Teacher Suspension: शहर स्थित सीडी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह के निलंबन को लेकर जमकर हंगामा...

Reliance Retail Online Business: डार्क स्टोर और सप्लाई चेन पर निवेश,...

Reliance Retail Online Business: रिलायंस रिटेल ने ऑनलाइन कारोबार और क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए निवेश की रणनीति...