पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार सहित पटना में ठंड का कहर जारी है। आम हो या खास सभी ठंड की वजह से परेशान हैं। ठंड को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने स्कूलों की डेट फिर से बढ़ा दी है। पटना जिले के सभी स्कूल के कक्षा-8 तक बच्चों के स्कूल फिर से बंद हुए। बता दें कि 20 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। पटना डीएम ने आदेश जारी किए। इससे पहले 16 जनवरी तक स्कूल बंद थे।


