पटना : पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और शिक्षा विभाग के बीच छिड़े युद्ध के बीच एक बार फिर पटना के सभी सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी है। ठंड को लेकर पटना जिला प्रशासन ने पहले 23 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित किया था जिसे अब बढ़ाकर 25 जनवरी तक कर दिया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के फरमान के बावजूद पटना डीएम ने स्कूलों में छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया है।
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


