चोरी का लोहा लदा स्कॉर्पियो जब्त

लातेहार: जिले के चंदवा थाना अंतर्गत बंद अभिजीत पावर प्लांट से लोहा कटिंग और तस्करी मामले में चंदवा पुलिस बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी का लोहा लदा स्कॉर्पियो जब्त की है। जबकि चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।

पूरी घटना पर जानकारी देते हुए चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थानेदार बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली इनपुट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध हालत में सफेद स्कॉर्पियो आता दिखायी दिया। जिसे रुकवाने का प्रयास किया गया।

किन्तु चालक द्वारा वाहन को तेज रफ्तार से भगाया जाने लगा। जिसे पीछा कर कामता स्थित जगरनाथ मंदिर के समीप वाहन खड़ा कर अपराधी भागने लगे। जिसे मुस्तैद जवानों ने एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफल रहे जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर अन्य फरार होने में सफल रहे।

चोरी का लोहा लदा स्कॉर्पियो जब्त

आगे बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त मो. इरशाद अंसारी ने बताया कि बंद अभिजीत पावर प्लांट के सीएचपी एरिया से लोहा को कटिंग कर बेचना था। जिसमें पांच अन्य लोग भी शामिल थे। इधर पुलिस ने चोरी का लोहा समेत स्कॉर्पियो को जब्त कर ली है।

वहीं गिरफ्तार अभियुक्त के बयान पर पांच लोगों के विरूद्ध नामजद FIR दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। बताते चलें कि अभिजीत पावर प्लांट को बैंक द्वारा कर्ज का रिकवरी करने को लेकर ऑक्शन किया जा चुका है। जिसे लिक्विडेटर द्वारा कटिंग कार्य किया जा रहा है। किन्तु इस पर स्कैप माफिया और स्थानीय कबाड़ी दूकान संचालकों के मिलीभगत से अवैध कटिंग किया जा रहा है।

Saffrn

Trending News

प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशों को ध्यान में राज्य के विभिन्न नियुक्ति एवं चयन आयोगों के अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्य सचिवों के...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के लोकार्पण समारोह...

नई दिल्ली : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने मंगलवार...

अब शहरों में भी लगेगा ‘सहयोग शिविर’, मुख्य सचिव ने जारी...

पटना : पिछले सप्ताह ग्रामीण क्षेत्रों में सहयोग शिविर की शुरुआत करने के बाद अब इसे सभी नगर निकाय क्षेत्रों में भी लागू करने...

मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 वाहनों से भारी मात्रा...

आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन...

परीक्षा देने जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मंझौल थाना क्षेत्र के शिवरी पुल के समीप सड़क हादसे में एक मां और बेटे की जान चली गई।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img