लोहा चोर की जमकर धुनाई, चार थानों की पुलिस गई छुड़ाने

झरिया: झरिया के भौरा ओपी अंतर्गत जहाज टांड़ बस्ती के ग्रामीणों ने लोहा चोरी के आरोप में एक युवक को बाइक और गैस सिलेंडर के साथ धार दबोचा है। ग्रामीणों द्वारा लोहा चोर की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद लोहा चोर पकड़े जाने की सूचना ग्रामीणों ने भौरा ओपी की पुलिस को दी पर पुलिस के देर से आने से ग्रामीण उग्र हो गए।

चोर 2 1 22Scope News

ग्रामीणों और पुलिस में हुई तीखी नोक-झोंक

ग्रामीणों का यह आरोप है कि भौरा ओपी पुलिस घंटो बाद मौके पर पहुंची, जिस कारण ग्रामीणों और पुलिस में तीखी नोंक-झोंक हुई। भौरा पुलिस के साथ नोक झोंक की सूचना पर जोरापोखर थाना और सुदमडीह थाना और पाथरडीह थाना के पुलिस भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची।

चार थानों के पुलिस आने के बाद ग्रामीणों ने चोर को छोड़ा

लोहा चोर आरोपी का कहना है कि जहाज टांड़ बस्ती के दो लोग और भौरा बाजार चार लोगों के साथ मिलकर लोहा चोरी कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना हैं कि पकड़े गए लोहा चोर ने चोरी में शामिल अन्य लोगों का भी नाम बता दिया है।

ये भी पढ़ें-गैंगस्टर अखिलेश सिंह का शार्प शूटर हरीश सिंह गिरफ्तार 

ग्रामीणों का कहना है कि भौरा ओपी पुलिस सभी आरोपियों को अभिलंब गिरफ्तार करें। उसके बाद ही हम ग्रामीण इस लोहा चोर को भौरा पुलिस के हवाले करेगें। अंत में चार थानों की पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद लोहा चोर के आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...