नहर में पलटी स्कॉर्पियो, एक की मौत, 2 घायल

सासाराम : रोहतास में दुर्गावती जलाशय परियोजना से निकलने वाली मुख्य नहर में स्कॉर्पियो पलटने से सवार एक युवक कि मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए गए। घटना रोहतास जिला के चेनारी थाना क्षेत्र कि बताई गई है। बताया गया कि स्कॉर्पियो पर सवार होकर दुर्गावती जलाशय परियोजना पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। जहां पिकनिक स्पॉट से लौट के दौरान स्कॉर्पियो नहर में पलट गया।

इस घटना में डिहरी के जगनारायण प्रसाद के पुत्र कौशल नारायण की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अगली कार्रवाई जारी है। दुर्गावती जलाशय परियोजना से निकलने वाली मुख्य नहर में एक स्कॉर्पियो पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी में कराया जा रहा है।

इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि दोनों लोग डेहरी ऑन सोन के रामभूषण सिंह के 42 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार व पन्नालाल के 39 वर्षीय पुत्र अमन कुमार बताए जा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि एक व्यक्ति लापता है। जिसकी खोजबीन की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य जारी है।

दयानन्द तिवारी की रिपोर्ट

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...