गंडक नहर पुल में गिरी स्कॉर्पियो, कोई हताहत नहीं, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बघउच गंडक नहर पुल के समीप सोमवार की देर रात एक स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन संख्या BR-28P-3165) अनियंत्रित होकर गंडक नहर में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

घटना सोमवार की रात करीब 12 बजे की है – कुचायकोट SHO दर्पण सुमन

कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि घटना सोमवार की रात करीब 12 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से स्कॉर्पियो को बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि वाहन में सवार किसी व्यक्ति के घायल होने अथवा हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि वाहन नहर में गिरने से पहले ही चालक स्कॉर्पियो से बाहर निकल गया होगा। फिलहाल पुलिस BR-28P-3165 नंबर की स्कॉर्पियो के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगाने में जुटी है व दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Gopalganj Acc 2 22Scope News

सोमवार की देर रात बारिश हो रही थी, इसी दौरान अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी – स्थानीय निवासी

स्थानीय निवासी कृष्णा कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक स्कॉर्पियो गंडक नहर में गिरी हुई है। बारिश के कारण तत्काल अधिक लोग मौके पर नहीं पहुंच सके। इसके बाद किसी ने घटना की सूचना कुचायकोट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करते हुए वाहन को बाहर निकलवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Gopalganj Acc 1 22Scope News

Gopalganj Acc 22Scope News

यह भी पढ़े : अनियंत्रित होकर चाट में पलट गई ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक की मौत

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp: 96 हजार से ज्यादा काम, ₹4,628 करोड़...

Bihar Seva Sankalp Kayakalp, पटना: सरकारी परिसंपत्तियों की स्थिति बेहतर करने और आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल...