अररिया : अररिया-फारबिसगंज मार्ग एनएच-57 हरियाबारा के समीप एक तेजरफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें स्कॉर्पियो सवार एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने सभी घायलों प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बताया जा रहा ही सभी सुपौल जिला के प्रतापगंज थानान्तर्गत गोविंदपुर के कौआकोईन निवासी है। यह सभी गंगा स्नान के लिये स्कॉर्पियो से मनिहारी जा रहे थे। सुबह बारिश होने के वजह से अनियंत्रित होकर ट्रक में टक्करा गई। सभी घायलों स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही आरएस ओपी अध्यक्ष उमेश कुमार और अपर ओपी अध्यक्ष नवीन कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। सभी को बेहतर इलाज के पूर्णिया भेजवाया।
मंटू भगत की रिपोर्ट


