Viral : बुलडोजर वाली SDM को महिला ने बाल पकड़कर 20 सेकेंड तक घसीटा

डिजीटल डेस्क : Viralबुलडोजर वाली SDM को महिला ने बाल पकड़कर घसीटा। घटना राजस्थान के गंगापुरसिटी जिले की है। वहां अतिक्रमण हटाने गईं SDM की ग्रामीणों से झड़प हो गई।

तभी एक महिला ने SDM सुनीता मीणा के बाल पकड़कर खींच दिए। करीब 20 सेकेंड तक महिला SDM के बाल पकड़ी रही और घसीटती के लिए खींचती रही। बड़ी मुश्किल से वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद ने SDM ने खुद को महिला के चंगुल से छुड़ाया।

अचानक महिला के हमले से बेबस नजर आईं SDM

गंगापुरसिटी जिले में SDM सुनीता मीणा धर्मकांटा हटवाने के लिए पहुंची थीं। पुलिस और प्रशासन की टीम के सामने उनकी एक महिला से झड़प हो गई और बुलडोजर कार्रवाई से नाराज मौके पर मौजूद महिला ने SDM के बाल पकड़कर खींच दिए तो अचानक हुए हमले से SDM सकपका गईं और बेबस नजर आईं।

मामला जिले के उपखंड टोडाभीम इलाके के गांव नाद का है जहां कृषि भूमि पर एक धर्मकांटा बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, इसे बिना स्वीकृति के बनाया गया है। उसे हटाने के लिए पहले भी नोटिस जारी किए गए थे।

बीते गुरुवार को शाम करीब 4 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम धर्मकांटा हटाने के लिए बुलडोजर सहित पहुंच गई तो वहां मौजूद लोगों ने कार्रवाई का विरोध कर दिया। देखते ही देखते स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम में कहासुनी हो गई और यह वाकया उसी दौरान हुआ।

एसडीएम के बाल पकड़कर खींचती नाराज महिला।
एसडीएम के बाल पकड़कर खींचती नाराज महिला।

बुजुर्ग को धक्का दिए जाने पर SDM पर आगबबूला हुई महिला

जिस महिला से SDM की झड़प हुई उसके बेटे तोताराम मीना का कहना है कि धर्मकांटा खातेदारी जमीन पर बना हुआ है। बीते 27 अगस्त को उन्हें तहसीलदार से नोटिस मिला था। उन्होंने अपने वकील के जरिए तहसीलदार के सामने आपनी बात रखी थी।

उसका आरोप है कि बीते गुरुवार को बिना नोटिस के धर्मकांटा हटाने के लिए बुलडोजर समेत टीम आ गई। उसने बताया कि SDM ने उसके पिता को धक्का दिया था और मां से लड़ाई को उतारू हो गई थीं।

तोताराम का आरोप है कि SDM ने किसी रंजिश के तहत हमारे साथ ये व्यवहार किया और मामला बढ़ने के बाद प्रशासन वापस लौट गया।

एसडीएम के बाल पकड़कर खींचती नाराज महिला।
एसडीएम के बाल पकड़कर खींचती नाराज महिला।

1 मिनट 17 सेकेंड का वीडियो हुआ वायरल, SDM की अपील – तूल ना दें

ग्रामीणों ने SDM पर बुजुर्ग को धक्का देने का आरोप लगाया है। इस मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटनाक्रम के मुताबिक, अचानक वहां मौजूद एक महिला बुलडोजर के सामने उसे रोकने आ गई।

पहले SDM सुनीता मीणा ने महिला को वहां से हटाया। फिर गुस्साई महिला ने SDM के बाल पकड लिए और उन्हें झुका दिया। यह देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें बचाने लिए दौड़े। महिला ने बड़ी मुश्किल से SDM के बाल छोड़े।

इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जो 1 मिनट 17 सेकेंड का है। वीडियो में SDM और महिला के बीच झड़प होते दिख रही है।

वीडियो सामने आने के बाद SDM सुनीता मीणा ने कहा कि प्रशासन गांव में अतिक्रमण हटाने गया था। उस दौरान लोगों ने विरोध किया तो आपस में कहासुनी हो गई। इसी क्रम में SDM ने मीडिया से अपील की कि कृपया इस बात को तूल नहीं दिया जाए।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img