जामताड़ा में 36 घंटे के भीतर दूसरी ज्वेलरी शॉप में चोरी। मिहिजाम के शिरडी ज्वेलर्स में दीवार काटकर जेवरात चोरी, पुलिस के हाथ खाली।
जामताड़ा में 36 Hours में दूसरी बड़ी Theft : जामताड़ा जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। 36 घंटे के भीतर दूसरी बार ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया गया है। बीती रात मिहिजाम के चितरंजन रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिरडी ज्वेलर्स में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। दुकान के संचालक शिव प्रसाद साव ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो पिछले हिस्से की दीवार कटी हुई मिली और भीतर कटर मशीन से अलमारी काटी गई थी। इसी दौरान गहनों से भरी अलमारी को चोर ले उड़े।
जामताड़ा में 36 Hours में दूसरी बड़ी Theft : पुलिस की जांच जारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद
घटना की जानकारी मिलते ही मिहिजाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दोपहर में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड के सहयोग से साक्ष्य जुटाने की कोशिश की गई। हालांकि अब तक चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात की कुल कीमत का अनुमान नहीं लगाया जा सका है।
Key Highlights
• जामताड़ा में 36 घंटे के भीतर दूसरी ज्वेलरी दुकान में चोरी
• मिहिजाम शिरडी ज्वेलर्स में दीवार काटकर जेवरातों पर हाथ साफ
• फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड जांच में जुटे
• चोरी गए गहनों की कुल कीमत का अभी तक आकलन नहीं
• स्वर्ण व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
जामताड़ा में 36 Hours में दूसरी बड़ी Theft: 36 घंटे पहले ही बालाजी ज्वेलर्स में हुई थी डकैती
इस वारदात से पहले जामताड़ा मुख्य बाजार स्थित बालाजी ज्वेलर्स में डकैती की घटना ने लोगों को हिला दिया था। वह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और चोरी से स्वर्ण व्यवसायियों में दहशत फैल गई है। जामताड़ा में लगातार हो रही इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मिहिजाम शिरडी ज्वेलर्स में सेंधमारी :स्वर्ण कारोबारियों में रोष, थाना को दिया था मेमोरेंडम
मिहिजाम स्वर्ण व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष कपूर बर्मन ने बताया कि बालाजी ज्वेलर्स में हुई घटना के विरोध में गुरुवार को पैदल मार्च निकालकर थाना में मेमोरेंडम सौंपा गया था। थाना से भरोसा मिला था कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाएगी, लेकिन उसी रात चोरी की बड़ी वारदात हो गई। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने दीवार काटकर और कटर मशीन से अलमारी काटकर सभी जेवरात चोरी कर लिए।
Highlights


