Advertisment

डिबरी पहाड़ पर लगा धारा 144, जानिए क्या है कारण

धनबाद : धनबाद के डिबरी पहाड़ी पर पूजा स्थल विवाद को लेकर धनबाद जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक निषेधाज्ञा लागू कर कर दी है। सोमवार को डीएसपी मुख्यालय 01 अमर कुमार पांडेय ने पहाड़ के ऊपर बने उक्त मंदिर परिसर एवं भूस्खलन के बाद बने गुफा के निरीक्षण किया, ग्रामीणों से बातचीत कर धारा 144 लागू होने की पुष्टि की.

मीडिया से बात करते हुए डीएसपी ने बताया कि पहाड़ के ऊपर बने इस मंदिर परिसर में भगवान शिव की पूजा अर्चना सनातन धर्मावलंबियों की तरफ से की जा रही है. इस बीच सरना धर्मावलंबियों ने यहां पर अपने आराध्य मरांग बुरु की पूजा अर्चना करने को लेकर मांग किया. इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है. सामाजिक स्तर पर इसे आपसी सामंजस्य के साथ विवाद खत्म किया जाएगा ताकि शांतिपूर्ण तरीके से सभी अपने आराध्य की पूजा अर्चना कर सके, लेकिन जब तक विवाद का निपटारा नहीं हो जाता है यहां पर निषेधाज्ञा लागू रहेगी.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Dhanbad Mayor Sanjeev Singh Health Update: धनबाद मेयर संजीव सिंह की...

Dhanbad Mayor Sanjeev Singh Health Update: धनबाद के मेयर संजीव सिंह की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए एसजेएएस...

Dhanbad Police Encounter: धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान के गुर्गों...

Dhanbad Police Encounter: धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के पास...

Gumla JJMP Arrest: गुमला में JJMP के सब जोनल मेंबर समेत...

Gumla JJMP Arrest: गुमला पुलिस को उग्रवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। डुमरी थाना क्षेत्र के जंगल में चलाए गए विशेष अभियान...