दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद चौथे दिन भी धारा 144 है लागू, 34 लोग गिरफ्तार

बाघमारा: कतरास थाना क्षेत्र छाताबाद केलूडीह आकाशकिनारी में दो गुटों में मामूली विवाद में हिंसक झड़प हुई थी। दो गुट का विवाद दो समुदाय के झगड़े में बदल गया था। जमकर पत्थरबाजी और लाठी डंडे चले थे। घटना को नियंत्रण करने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। शांति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने केलूडीह, छाताबाद और आकाशकिनारी में धारा 144 लागू कर दी है।

चौथे दिन भी धारा 144 है लागू

चौथे दिन भी धारा 144 लागू है। जिसका असर सड़को पर साफ देखा जा सकता है। सड़के सुनसान है। वही अधिकतर दुकाने बन्द है। लोगो में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी का डर है। पुलिस जगह जगह तैनात है। मामले में पुलिस ने 80 नामजद सहित 200 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। 34 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं अन्य के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। वहीं दुकानदार प्रशासन से सेवाएं पुनः बहाल करने की मांग कर रहे है।

टोटो बैट्री चार्जर चोरी होने के बाद हुआ था विवाद

छाताबाद केलूडीह खटाल में टोटो बैट्री चार्जर चोरी होने के बाद दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। दो परिवारों के बीच की लड़ाई में असामाजिक तत्व हावी हो गए और दो परिवारों की बीच की लड़ाई को आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने का कारण बना दिया। छोटी सी मारपीट की घटना हिंसक झड़प में तब्दील हो गई।

 

 

 Dhanbad Land Subsidence, BCCL: धनबाद में भू-धंसान से 3 ग्रामीणों की...

धनबाद के रामकनाली में बंद BCCL परियोजना क्षेत्र में भू-धंसान से तीन ग्रामीणों की मौत की सूचना है। ग्रामीण अवैध कोयला खनन के लिए...

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...