Patna-अमित शाह का बिहार दौरा- अमित शाह के बिहार दौरे और उनके भाषण में 10 बार लालू और 20 बार नीतीश कुमार की चर्चा पर
चुस्की लेते हुए जनता दल यू के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि
लालू नीतीश कुमार के नाम के बिना अमित शाह का कोई भाषण बिहार में पूरा नहीं होने वाला. अमित शाह को
बिहार में नीतीश और लालू रुपी दीवार के टकराना ही होगा.
अमित शाह का बिहार दौरा पर वित्त मंत्री विजय चौधरी का तंज
विजय चौधरी ने कहा कि अमित शाह का भाषण कहीं से देश के गृह मंत्री का भाषण नहीं लग रहा था, वह अपने निम्न स्तर पर उतर चुके हैं.
अमित शाह को यह बताना चाहिए कि मनरेगा का 4000 करोड़ से अधिक की राशि अब तक बिहार को क्यों नहीं मिली.
शिक्षा अभियान, विधवा पेंशन और वृद्धा पेंशन का पैसा भी बकाया है.
आखिर बिहार को इन राशियों का आवंटन क्यों नहीं किया जा रहा है.
विजय चौधरी ने कहा कि 2024 में अपनी हार को करीब देख कर भाजपा के लोग मंदीर जा रहे हैं
और तो और अब तो आरएसएस प्रमुख को मस्जिद की याद आ रही है.
जनता तय करेगी कौन बनेगा प्रधानमंत्री
उन्होंने कहा कि किसी के चाहने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बनता और
विकल्प भारत की जनता तय करती है.
कुछ लोग लगातार इतिहास बदलने में लगे हैं.
इन लोगों का बस चलेगा तो यह कहने भी नहीं चुकेगें कि
भारत की आजादी में गांधी और अब्दुल कलाम की कोई भूमिका ही नहीं थी.
विजय चौधरी ने सत्ता जाने की आहट मात्र में भाजपा के घबराए हुए हैं.
Comedy show है अमित शाह की रैली- तेजस्वी यादव
पगला गये हैं अमित शाह, इधर उधर भाग रहे हैं- लालू यादव
Highlights







