चित्रकूट में पुराना पुल देख CM Yogi ने तुरंत नया पुल बनाने का किया ऐलान

डिजीटल डेस्क : चित्रकूट में पुराना पुल देख CM Yogi ने तुरंत नया पुल बनाने का किया ऐलान। CM Yogi आदित्यनाथ गुरूवार को चित्रकूट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने के बाद वह सीधे चित्रकूट धाम पहुंचे।

धाम पर जाने के क्रम में CM Yogi को मंदाकिनी नदी पर एक पुराना जीर्ण-शीर्ण पुल मिला। CM Yogi ने तुरंत अधिकारियों को वहां नया पुल बनाने का निर्देश दिया।

बाद में धाम पर साधु-संतों के बीच अपने संबोधन में CM Yogi ने कहा कि – ‘आज चित्रकूट आते समय मंदाकिनी नदी पर पुराना पुल देखा। उसके लिए भी नया पुल बनाने की घोषणा कर दी है। बहुत शीघ्र बहुत कुछ चित्रकूट के भौतिक और आध्यात्मिक उन्नय के लिए  प्राप्त होगा, ये मेरा विश्वास है’।

बैठक में समय से पहले पहुंचे CM Yogi, अधिकारियों में हड़कंप

CM Yogi आदित्यनाथ की कलेक्ट्रेट में होने वाली समीक्षा बैठक में कई अधिकारी समय से नहीं पहुंचे। कारण रहा कि उनके प्रोटोकॉल में कई बार परिवर्तन हुआ और CM Yogi निर्धारित समय से पहले ही कलेक्ट्रेट सभागार पहुंच गए। उससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।

CM Yogi के प्रोटोकॉल में 3 बार बदलाव किया गया। हर बार समय घटता गया जिससे कई अधिकारियों को भी जानकारी नहीं हो पाई और कलेक्ट्रेट में होने वाली समीक्षा में बैठक में CM Yogi के पहुंचने के बाद पहुंचे। उससे उनमें डर लगा रहा कि कहीं कार्रवाई न हो जाए।

गुरूवार को चित्रकूट धाम में मंदाकिनी तट पर साधु-संतो संग वार्ता कर जानकारी हासिल करते सीएम योगी।
गुरूवार को चित्रकूट धाम में मंदाकिनी तट पर साधु-संतो संग वार्ता कर जानकारी हासिल करते सीएम योगी।

CM Yogi के चित्रकूट दौरे के दौरान ड्रोन से भी होती रही सुरक्षा निगरानी…

CM Yogi की सुरक्षा के मद्देनजर कई स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई और कई संदिग्धों से पूछताछ की गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, CM Yogi की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कर्वी के शंभू पेट्रोल पंप तिराहा, एसडीएम कॉलोनी, प्रयागराज रोड, कर्वी माफी, धनुष चौराहा, एलआईसी तिराहा, धतुरहा चौराहा, स्टेशन रोड, सर्राफा बाजार, द्वारिकापुरी, काली देवी चौराहा, भगवानदीन चौराहा, तरौहा एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गयी।

CM Yogi आदित्यनाथ की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्ट्रेट के दोनों गेटों में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। वे सूची में शामिल नाम वाले अधिकारी को ही अंदर जाने दे रहे थे। बिना सूची में नाम वाले किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया, जिससे कई अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। गेट के आसपास भी किसी को भटकने नहीं दिया गया।

कर्वी के डाक बंगले में CM Yogi के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। उससे भाजपा कार्यकर्ताओं में हल्की नाराजगी देखी गई।

चित्रकूट में गुरूवार को समीक्षा बैठक लेने जाते सीएम योगी। साथ हैं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।
चित्रकूट में गुरूवार को समीक्षा बैठक लेने जाते सीएम योगी। साथ हैं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।

चित्रकूट में अचानक CM Yogi के काफिले के सामने आ गए 2 बेसहारा गोवंशी

चित्रकूट में गुरूवार को CM Yogi आदित्यनाथ के काफिला के सामने अचानक दो बेसहारा गोवंशी आ गए। उससे हड़कंप मच गया। अधिकारियों के दिल की धड़कने तेज हो गई। एक मिनट के लिए वाहनों का काफिला रुक सा गया। बाद में गोवंशी वाहनों के हॉर्न की आवाज सुनकर तुरंत बीच रास्ते से किनारे हट गईं। उसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

फिर भी इस घटना से चित्रकूट में सरकारी अधिकारियों के बेसहारा गोवंशी को गोशाला में भेजने के दावों की पोल खुल गई। CM Yogi के काफिला के सामने बेसहारा गोवंशी आने का वीडियो भी किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img