Jharkhand: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के हलचल के बीच Giridih से सनसनीखेज खबर सामने आई है। Giridih में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या कर दी गई है। इतना ही नहीं हत्या के बाद हत्या के बाद शव को जलाने की भी कोशिश की गई। राकेश महतो का अधजला शव गिरिडीह के घुटवाली के पास स्थित जंगल से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया।
2016 में जिला परिषद अध्यक्ष बने
बता दें राकेश महतो डुमरी क्षेत्र के बड़े राजनीतिक छवि के व्यक्ति थे। वे जिला परिषद का चुनाव जीतने के बाद वर्ष 2016 में जिला परिषद के अध्यक्ष भी बने थे।
बता दें राकेश महतो की हत्या से क्षेत्र में मातम के साथ गुस्सा भी देखा जा रहा है। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है, उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में त्वरित कार्रवाई करे।
पुलिस ने शुरु की जांच
मालूम हो कि सूचना मिलते ही निमियाघाट थाना पुलिस समेत Giridih जिले के कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
झारखंड में 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होने हैं और 27 फरवरी को परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। इसी बीच राज्य में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व जिला परिषद की हत्या काफी चिंता का विषय बन गया है।
Highlights


