झारखंड में जल्द शुरु होगी डिजिटल जनगणना (Digital Census) ,गलत जानकारी देने पर हो सकती जेल!

Jharkhand: झारखंड सहित पूरे देशभर में अब जनगणना कराई जाएगी। जनगणना को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई है। 1 अप्रैल से झारखंड में डिजिटल जनगणना (Digital Census) कराई जाएगी और अगर सरकार को आपके तरफ से कोई गलत जानकारी दी जाती है तो फिर आप पर बड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दो चरणों में होगी जनगणना

बता दें जनगणना 1 अप्रैल से दो चरणों में कराई जाएगी। जनगणना (Digital Census) के दौरान मकान और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें नाम, उम्र, लिंग, धर्म और जाति जैसी व्यक्तिगत जानकारी पूछी जाएगी। मोबाइल एप के जरिए घर-घर जाकर ऑफलाइन डेटा संग्रह किया जाएगा और बाद में उसे ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।

 

गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ होगा एक्शन

सरकार इस बार गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी में है। जनगणना अधिनियम 1948 (संशोधित नियम 1990) के तहत जानकारी देने से इनकार या गलत सूचना देने पर तीन साल तक की जेल, एक हजार रुपये तक जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। यदि कोई व्यक्ति गलत सूचना देता है, तो जनगणना अधिनियम के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा

अगर आपको इस जनगणना से जुड़ी कोई संदेह है तो सरकार के अनुसार आपको अपनी पर्सनल डेटा को लेकर परेशान होने की जरुरत नहीं है। सरकार के अनुसार, जो भी जानकारी आपसे ली जाएगी उसे पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी और किसी व्यक्ति विशेष से साझा नहीं की जाएगी।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...