सेतु के नीचे पाया में युवक की शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

भागलपुर : भागलपुर में इन दिनों जगह-जगह से आत्महत्या की खबरें सामने आ रही है। पिछले एक महीने में एक दर्जन से अधिक लोगों ने आत्महत्या की है। अब मामला नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इस्माइलपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां विक्रमशिला सेतु के पिलर नंबर एक के समीप उत्तरी छोर पर पेड़ से लटक कर युवक ने खुदकुशी कर ली। लोगों ने शव को देखा तो ट्रैफिक पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की युवक के पॉकेट में आधार कार्ड मिला।

LN Mishra 1 22Scope News

पुलिस ने आधार कार्ड से युवक की पहचान की

आपको बता दें कि पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए युवक का पता लगाया तो युवक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर के रहने वाले पूर्व आर्मी दारोगी मंडल के बेटे विक्की के रूप में उसकी पहचान हुई। इस्माइलपुर थाना को इसकी सूचना दी गई। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि युवक विक्की ई-रिक्शा चलाता था लेकिन उससे खास कमाई नहीं हो पाती थी। जिसके कारण वह परेशान रहता था चिंतित रहता था। बुधवार की रात को युवक आठ बजे घर से निकला था। आज सुबह पेड़ से लटका हुआ शव मिला। विक्की नशे का भी आदि बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े : अपहरण किए गए हम नेता का मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल

यह भी देखें :

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img