Palamu Crime : गहनों की बड़ी लूट का सनसनीखेज खुलासा, भारी मात्रा में लूटे गए सोने चांदी के साथ दो गिरफ्तार…

384
Palamu Crime : गहनों की बड़ी लूट का सनसनीखेज खुलासा, भारी मात्रा में लूटे गए सोने चांदी के साथ दो गिरफ्तार...
Palamu Crime : गहनों की बड़ी लूट का सनसनीखेज खुलासा, भारी मात्रा में लूटे गए सोने चांदी के साथ दो गिरफ्तार...
Advertisment

Palamu Crime : पलामू जिले के लेस्लीगंज में कुछ दिन पहले हुई गहनों की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए सोने-चांदी के गहनों समेत कई सामान बरामद किए हैं।

Advertisment
Palamu Crime : भारी मात्रा में सोना चांदी बरामद
Palamu Crime : भारी मात्रा में सोना चांदी बरामद

ये भी पढे़ं- Lohardaga Double Murder : डबल मर्डर से दहली लोहरदगा, मां-बेटे की निर्मम हत्या से गांव में दहशत… 

Palamu Crime : दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की डिक्की से चुराए गए थे गहने

सोना महल दुकान के मालिक अरुण प्रसाद सोनी, लेस्लीगंज, जिला पलामू द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें उन्होंने बताया गया कि उनकी दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की डिक्की से दो अज्ञात चोरों द्वारा गहनों से भरा बैग चोरी कर लिया गया।

ये भी पढे़ं- Giridih : आसमानी बिजली का कहर, चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत… 

Palamu Crime : जानकारी देती एसपी
Palamu Crime : जानकारी देती एसपी

इस घटना की सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल छापामारी दल का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लादी में एक घर में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हुई।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh के चौपारण में आयोजित हुई भव्य भगवान जगरनाथ की रथ यात्रा, सांसद मनीष जायसवाल हुए शामिल… 

भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पांकी) मनोज कुमार झा के नेतृत्व में गठित छापामारी दल द्वारा मौके पर छापामारी की गई। मौके से दो अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से लूटे गए गहनों एवं अन्य सामानों की बरामदगी हुई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही सोना लगभग 135 ग्राम,चांदी-लगभग 1150 ग्राम,दो मोबाइल फोन,प्लसर मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

Palamu Crime : बाइक बरामद
Palamu Crime : बाइक बरामद

ये भी पढे़ं- Ranchi रथयात्रा को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, 7 जुलाई तक इन रुटों पर बंद रहेगा वाहनों का आवागमन… 

इस कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता एवं सूझबूझ से एक बड़ी चोरी का सफल उद्भेदन हुआ है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पलामू पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें ताकि अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बिनोद सिंह की रिपोर्ट—

ये भी जरुर पढ़ें——-

Bokaro Crime : अंधेरी रात में सूने घर में लाखों की डकैती, जांच में जुटी पुलिस… 

Dhanbad Breaking : DCLR कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर 15 हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया, जमीन से… 

Ranchi Crime : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, अवैध शराब का जखीरा जब्त 

Bokaro : जमीन के लिए जंग! चंदनकियारी में लाठी-डंडे से खूनखराबा, विडियो वायरल… 

Jamshedpur : किसके डर से पेसा कानून लागू नहीं कर ही हेमंत सरकार बताए-गरजे रघुवर दास… 

Bokaro : डेढ़ करोड़ लूटकांड मामले का सनसनीखेज खुलासा-6 अपराधी गिरफ्तार, ये निकला मास्टरमाइंड… 

Lohardaga : 5 हजार की घूस ने फंसा दिया, रिश्वत लेते लेखा लिपिक को ACB ने रंगेहाथ धरा

Dhanbad Breaking : मैथन डैम में नहाने के दौरान डूबा बिहार का युवक, तलाश जारी… 

 

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates