Advertisment

मानसून आगमन के साथ ही कटिहार रेल मंडल सतर्क, लोगों से की खास अपील…

क़टिहार: मानसून की पहली बारिश के साथ ही पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख रेल मंडलों में शामिल कटिहार रेल मंडल पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इस मंडल में कुल 1496 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक फैला हुआ है, जिसकी रोज़ाना निगरानी और रखरखाव की जाती  है, लेकिन मानसून में जोखिम बढ़ने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। कटिहार रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) मनोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डिवीजन के न्यू जलपाईगुड़ी और मुकुरिया सेक्शन सबसे अधिक बारिश प्रभावित क्षेत्र माने जाते हैं।

इन इलाकों में अत्यधिक वर्षा और भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है, इसलिए वहां विशेष पेट्रोलिंग और तकनीकी निरीक्षण की व्यवस्था की गई है। रेल मंडल ने इंजीनियरिंग और ट्रैक निरीक्षण से जुड़ी टीमों को हाई अलर्ट पर रखा है। जगह-जगह मॉनसून पेट्रोलिंग, ड्रोन सर्विलांस और मेनुअल चेकिंग की जा रही है ताकि किसी भी तरह की बाधा को समय रहते दूर किया जा सके।

यह भी पढ़ें – राजधानी में दिनदहाड़े गोलीबारी, एक व्यक्ति को लगी गोली….

मनोज सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी भी स्थान पर बारिश के कारण ट्रैक पर कोई भी समस्या दिखाई दे जैसे पानी जमा होना, मिट्टी खिसकना या ट्रैक में दरार तो तुरंत इसकी सूचना रेल कंट्रोल रूम को दें। समय पर मिली जानकारी से बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। रेलवे प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और मानसून के हर खतरे से निपटने के लिए तैयार है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   कांग्रेस के कन्हैया ने कर दिया कंफर्म, यह नेता होगा महागठबंधन का सीएम फेस

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...