हथियार और जिंदा कारतूस के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हत्या व लूट के कई मामले दर्ज

मधेपुरा : हथियार और जिंदा कारतूस के साथ 50 हजार रुपए का इनामी कुख्यात सिट्टू यादव गिरफ्तार हो गया है। गिरफ्तार सिट्टू यादव पर हत्या और लूट आदि दर्जनों संगीन मामला दर्ज है। मधेपुरा पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खाड़ी बुधमा से गिरफ्तार किया। कुख्यात अपराधी सिट्टू यादव अपने ससुराल में छिपा था।

दरअसल, मधेपुरा जिले के कुख्यात और लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी सिटू यादव को पुलिस ने शनिवार की देर शाम मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी बुधमा गांव से उनके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि वह चौसा थाना क्षेत्र के रसलपुर धुरिया गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड कट्टा, 17 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। इस मामले को लेकर एसपी संदीप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एएसपी एवं उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसमें मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार, बिहारीगंज थानाध्यक्ष अमित रंजन, अरार थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद और तकनीकी शाखा के कर्मियों को शामिल किया गया।

टीम ने लगातार सूचना संकलन और तकनीकी विश्लेषण के जरिए सिटू यादव की लोकेशन का पता लगाया और उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। सिटू यादव ने दो दिसंबर 2024 को चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर में रवि यादव की हत्या में संलिप्तता स्वीकार की है। उसने बताया कि दो गुटों में आपसी रंजिश के कारण उसने अपने गिरोह के साथ मिलकर हत्या की थी। हत्या में उसके साथ नीतीश यादव, सत्यम यादव, बबला यादव और मनीष मंडल शामिल था जो फिलहाल खगड़िया जेल में बंद है और नीतीश यादव का बहनोई भी शामिल थे।

यह भी देखें :

एसपी ने बताया कि सिटू यादव पर कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और बीएनएस के तहत मामले शामिल हैं। चौसा, पुरैनी और अन्य थाना क्षेत्रों में उसके खिलाफ आधे दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सिट्टू यादव की गिरफ्तारी को मधेपुरा पुलिस की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे जिले में अपराधियों में डर और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा। पुलिस अब उसके गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुट गई है। बहुत जल्द अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : चाचा-भतीजी प्रकरण मामला : मधेपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला गया शव

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar के ऊर्जा मंत्री ने कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी भंडारण...

Patna: बिहार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने सोमवार को लखीसराय के कजरा सौर ऊर्जा सह बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना स्थल का...

13 अप्रैल को हजारीबाग यूथ विंग का रक्तदान शिविर, सांसद Manish...

Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को शहर के लक्ष्मी सिनेमा हॉल केंपस में आयोजित होने वाले भव्य रक्तदान शिविर को लेकर सभी...

Hazaribagh में एक्टिव हुआ नगर निगम, 15 साल बाद मुख्य नाले...

Hazaribagh: Hazaribagh शहर में नई सरकार के गठन के साथ ही नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर...

Bihar के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ‘क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप’ की...

Bihar: आज Bihar के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 'क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप' (CMG) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य...

बिहार के 38 जिलों में हरा चारा मानचित्रण अध्ययन की शुरुआत

पटना : राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISPC) के सहयोग से बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img