Advertisement
Advertisement

चाचा-भतीजी प्रकरण मामला : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर कब्र से निकाला गया शव

मधेपुरा : मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र में युवती की आपत्तिजनक वायरल विडिओ और युवती की संदेहास्पद मौत मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेश पर कब्र से युवती की शव निकाला गया और पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही कोई निष्कर्ष निकल पाएगा कि आखिर युवती की संदेहास्पद मौत हुई है या हत्या की गई है।

बहरहाल, सभी बिदुओं पर मधेपुरा पुलिस लगातार गहन अनुसंधान कर रही है। फिलहाल इस मामले में युवती के कथित चाचा और विडिओ वायरल करने वाले तीन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बता दें कि बीते 25 जनवरी का ये मामला है। चाचा और भतीजी प्रकरण मामले में एक आपत्तिजनक विडिओ वायरल हुआ था। जिसमें तीन युवक दिख रहे हैं। वहीं एक युवक ने विडिओ बनाकर वायरल कर दिया था और 26 जनवरी को युवती की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। तत्काल आनन-फानन मे परिजनों ने मिलकर शव को दफना दिया। जिसके बाद मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया।

हालांकि इस मामले में तत्काल मधेपुरा एसपी संदीप सिंह ने संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दिया। जिसके बाद युवती के कथित चाचा और अन्य तीन युवक के विरुद्ध शंकरपुर थाना मे सुसंगत धाराओं में थाना के दारोगा ने 27 जनवरी को मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की। जहां कथित चाचा और अन्य तीन आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज दिया। साथ ही कोर्ट के आदेश पर आज युवती की शव को कब्र से बाहर निकाला गया है। अब फॉरेनसिक जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हीं मामले का खुलासा हो पाएगा।

यह भी देखें :

बहरहाल, युवती की बरामद शव मधेपुरा पोस्टमार्टम गृह में रखा गया है। चिकित्सकों की बोर्ड का बैठक होगा जिसके बाद निर्णय लिया जाएगा। पोस्टमार्टम मधेपुरा में होगा। शव को पोस्टमार्टम हेतु भागलपुर भेजा जाएगा। फिलहाल मधेपुरा पुलिस को फॉरेन्सिक जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

यह भी पढ़े : भतीजी को हवस का शिकार बनाने वाले पुलिस हिरासत में कलयुगी चाचा

रमण कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल 6 November 2026: मेष से मीन तक जानें...

आज का राशिफल, 6 November 2026 (Friday)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...