हिनू नदी किनारे अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती, कई निर्माण ध्वस्त

रांची : हिनू नदी के आसपास अवैध रूप से बने घरों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अरगोड़ा सीओ सुमन कुमार सौरभ के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने किल्बर्न कॉलोनी से काठ पुल तक चलाए गए अभियान में करीब एक दर्जन घरों की बाउंड्री दीवार ध्वस्त कर दी। इस दौरान कुछ अस्थायी निर्माण भी तोड़े गए।

हालांकि, अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले दस सालों में कई बार मापी की गई और हर बार उनके घरों को निशाना बनाया गया। लेकिन प्रशासन का कहना है कि हिनू नदी की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है, जिसे हटाया जाना जरूरी है।

अरगोड़ा सीओ के अनुसार, हिनू और भुसूर नदी के किनारे 100 से अधिक स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। पहले ही अतिक्रमणकारियों की सूची जिला प्रशासन को भेजी जा चुकी थी। डीसी के निर्देश के बाद अब इस पर कार्रवाई शुरू की गई है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में भी यहां से छह बार अतिक्रमण हटाया गया था और नोटिस भी जारी किया गया था, बावजूद इसके निर्माण नहीं हटाए गए, जिसके कारण प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी।

Trending News

Social Media

157,000FansLike
27,200FollowersFollow
628FollowersFollow
679,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img