शक्ति यादव ने कहा- बिहार में अ’पराधियों का हो रहा है तांडव

पटना : बिहार में अपराधिक घटनाएं बढ़ने पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का बड़ा बयान सामने आया है। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में अपराधियों का तांडव हो रहा है। अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है। बिहार में पिछले तीन दिनों में 87 हत्या, लूट और बालात्कार की घटना हुई है। बिहार में रिटायर्ड अधिकारी शासन प्रशासन को चला रहे हैं।

राजद नेता ने कहा कि आज बिहार का हर कोना अपराधियों के तांडव से कांप रहा है। बिहार में ना नेता ना आम आदमी सुरक्षित है। बिहार सरकार द्वारा रेवड़ी बांटा जा रहा है। कुछ खास लोगो को वाई  और जेड पल्स सुरक्षा दी जा रही है। अतिपिछड़ा और दलित के नेता को क्यों नहीं सुरक्षा दी जा रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा क्यों नहीं बढ़ाई जा रही है। बिहार में सत्ता संरक्षित अपराध हो रहे है और नीतीश कुमार अचेत अवस्था में है।

यह भी पढ़े : AIIMS में गुं’डई पर रीतलाल की सफाई, बोले- हो सकता है मेरे भाई ने किया होगा फोन

यह भी देखें :

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!