पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला निमंत्रण दिया है कि वह महागठबंधन को छोड़कर दूसरा रास्ता अपनाए। क्योंकि वहां पर उनका उम्र कम हो रही है। जिसका पलटवार करते हुए राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जो दूसरे के सहारे चल रहे हैं वह अब सलाह देने चले हैं। उनके पार्टी में ना तो कोई विधायक है और ना ही कोई एमपी है। यहां तक छोड़ दीजिए उनके पार्टी में एक वार्ड सदस्य तक नहीं है तो उस पार्टी का वजूद क्या है।
विवेक रंजन की रिपोर्ट