Delhi– भारतीय रेलवे ने शताब्दी और जनशताब्दी ट्रेनों को वंदे भारत ट्रेन में बदलने का निर्णय लिया है. पहले चरण में दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-अमृतसर और पुरी-हावड़ा के बीच 27 मार्गों की पहचान की गयी है.
भारतीय रेलवे ने दो शहरों के बीच यात्रा के समय को कम करने के उद्देश्य से शताब्दी और जन शताब्दी की जगह स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों को चलाने के लिए पहले चरण में 27 मार्गों के बीच दिल्ली-लखनऊ, दिल्ली-अमृतसर और पुरी-हावड़ा की पहचान की है. यात्री इन मार्गों पर नवीनतम सेवाओं का आनंद ले सकेंगे. योजना के अनुसार दिल्ली-भोपाल और दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली शताब्दी ट्रेनों को भी वंदे भारत एक्सप्रेस से बदला जाना है.


















