Advertisment

गबन के आरोप में शेरघाटी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी गिरफ्तार

गया : नगर परिषद शेरघाटी और बोधगया की कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी हिमानी को मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित पति के आवास से रोहतास और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद रोहतास पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर गई। गिरफ्तारी की पुष्टि शेरघाटी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने की है। कुमारी हिमानी के ऊपर करोड़ो रूपये की गबन का आरोप है। इस हाईप्रोफाइल गिरफ्तारी की किसी को कानो कान आभास तक नहीं हुआ। अपने पति के आवास में साथ साथ रह रही कुमारी हिमानी कार्यालय काम को निपटा रही थी। नगर परिषद के दो कर्मी भी वहां मौजूद थे। पुलिस चारों ओर से नाकेबंदी करते हुए जारी गिरफ्तारी वारंट को दिखाते हुए आवासीय परिसर में प्रवेश की जहां वो कार्यों का निपटारा कर रही थी। पुलिस को गिरफ्तारी करने में किसी प्रकार की भागदौड़ नहीं करनी पड़ी। पुलिस की नाकेबंदी देख आवासीय परिसर के लोग स्तब्ध थे।

रिपोर्ट : पुरुषोत्तम कुमार

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...