दुलारचंद हत्याकांड में अनंत को झटका, सिविल कोर्ट ने खारिज की याचिका

पटना : दुलारचंद यादव हत्याकांड के आरोपी और बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सिविल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। अब अनंत सिंह पटना हाईकोर्ट में इसे चुनौती देंगे। अनंत सिंह को बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान 30 अक्टूबर को दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से अनंत सिंह बेऊर जेल में बंद हैं।

JDU के टिकट से मोकामा से विधायक बने हैं अनंत सिंह

आपको बता दें कि बाहुबली नेता व मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट से अनंत कुमार सिंह ने चुनाव जीता है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट से चुनाव लड़ रही है पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को हराया है। अनंत सिंह पहले ही अपनी जीत के दावेदारी कर दी थी। उन्होंने पटना स्थित अपनी पत्नी के आवास पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें कई हजार लोगों को खाना का भी व्यवस्था किया था।

यह भी पढ़े : Breaking : अनंत सिंह 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में, दुलारचंद हत्याकांड में हुई गिरफ्तारी

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img