झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, ये नेता जेएमएम में हुए शामिल

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है। संथाल परगना स्थित बरहेट के भाजपा नेता सिमोन मालतो ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) का दामन थाम लिया है। कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में सिमोन मालतो ने दलबल कर झामुमो में शामिल हुए। सीएम हेमंत सोरेन ने सिमोन मालतो एवं उनके समर्थकों को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता दिलाई।

बता दें कि, 2019 के चुनाव में वे सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। वो दो बार बीजेपी के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। 2004 और 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। वहीं 2009 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। 2014 में उन्होंने जेवीएम के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

दो चरण में झारखंड में विधानसभा चुनाव

बता दें कि, झारखंड में दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी एवं काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। काउंटिंग के साथ ही विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी किया जाएगा।

चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल, जमीन विवाद...

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार में अपराधियों व घुसपैठियों के खिलाफ जीरो...

अररिया : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में भाग...

गांजा का खुदरा सप्लायर गिरफ्तार, थोक मात्रा में खरीद बिक्री करने...

गयाजी : गया पुलिस की डेल्हा थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लायर को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार को...