Advertisement
Advertisement

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, विजेंदर सिंह हुए बीजेपी में शामिल

Desk. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। बॉक्सर विजेंदर सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। वे बीजेपी में शामिल हो गये हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा का चुनाव विजेंदर सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। ऐसी चर्चा थी कि इस बार कांग्रेस उन्हें मथुरा से बीजेपी की उम्मीदवार हेमा मालिनी के खिलाफ उतारेगी। हालांकि इससे पहले विजेंदर ने कांग्रेस को टाटा बाय-बाय कर दिया है।

बता दें कि, चुनाव के एन वक्त पर कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के छह बागी विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी। उससे पहले पांजब में कांग्रेस से सांसद रही यहां के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी ने भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था।

लोकसभा चुनाव की तारीख

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Commercial Advertisment

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...

Patna One Day Tour Packages: पटना घूमने का बना रहे हैं...

Patna One Day Tour Packages, पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए अब पर्यटकों को अलग-अलग व्यवस्था करने...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...