Breaking: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री की सांसद पत्नी हुई बीजेपी में शामिल

Desk. बड़ी खबर सियासत से आ रही है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी सांसद परनीत कौर ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है और बीजेपी में शामिल हो गयी है।

बता दें कि अमरिंदर सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इस चुनाव से पहले कांग्रेस एक चुनावी रणनीति के तहत अमरिंदर सिंह को पांजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाकर दलित समुदाय से आने वाले चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया था। इसको लेकर अमरिंदर सिंह नाराजगी व्यक्त करते हुए कांग्रेस छोड़ दिया था। हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस को भी सफलता नहीं मिली थी और आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी थी।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची

बता दें कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की डेट का अभी ऐलान नहीं किया है। हालांकि राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गयी है। कांग्रेस ने इस चुनाव को लेकर अभी तक उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर दी है। पहली सूची में कांग्रेस ने राहुल गांधी समेत 39 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वहीं दूसरी सूची में पार्टी ने 43 प्रत्याशियों को टिकट दिया है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Child Marriage Free Jharkhand Campaign: बाल विवाह के खिलाफ उठी आवाज,...

Child Marriage Free Jharkhand Campaign, गिरिडीह: बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को खत्म करने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य...

Delimitation Democratic Representation: परिसीमन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का समर्थन,...

Delimitation Democratic Representation, गिरिडीह: परिसीमन के माध्यम से देश में लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने की पहल का राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने स्वागत किया...

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...