यौन शोषण मामले में कथावाचक श्रवण दास गिरफ्तार, झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप
दरभंगा : महिला के यौन शोषण के गंभीर मामले में मिथिलांचल के चर्चित कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कथावाचक के खिलाफ महिला थाना में पहले से ही प्राथमिकी दर्ज थी,जिसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुये जेल भेज दिया हैं।
प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का आरोप
पुलिस के अनुसार कथावाचक श्रवण दास जी महाराज पर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता की मां के आवेदन पर मामला दर्ज हुई थी आवेदन में कहां गया था कि बीते करीब एक वर्ष से शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए गए और बाद में गर्भवती होने पर गर्भपात भी कराया गया।
मामले में यह भी आरोप है कि कथावाचक द्वारा शादी का एक वीडियो वायरल किया गया था,लेकिन बाद में उन्होंने शादी की बात को झूठ बताते हुए इनकार कर दिया। इससे पीड़िता मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित होती रही।
पीड़िता की मां ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी
पीड़िता की मां ने इस संबंध में महिला थाना में थाना कांड संख्या 182/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि कथावाचक ने विश्वास में लेकर उनकी बेटी का यौन शोषण किया।
पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की कही बात
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद जांच के क्रम में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर कथावाचक श्रवण दास जी महाराज को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है, वहीं महिला थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वरूण ठाकुर की रिपोर्ट
Highlights


