श्री राजपूत करणी सेना ने संगठन विस्तार के लिए किया कार्यक्रम का आयोजन

धनबादः हीरापुर स्थित प्रियांशी हॉल में श्री राजपूत करणी सेना ने कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, बिहार अध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी अमित सिंह, प्रदेश संरक्षक विनय सिंह, जिला संरक्षक अरुण सिंह समेत सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे. प्रदेश अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि संगठन विस्तार के उद्देशय से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. संगठन विस्तार की जानकारी देते हुए अमरेन्द्र ने बताया कि झारखंड में अब तक 12 जिलों में जिला अध्यक्षों का चयन हो चुका है. इसके बाद, प्रत्येक दो दिन में हर जिले के संगठन को बढ़ाने का काम किया जाएगा. उन्होंने बताया कि धनबाद में उसी दिशा में कदम उठाया गया था. राजपूत समाज के लोगों का हमेशा प्रयास रहता है की समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़कर आगे बढ़ें. राजपूत करणी सेना झारखंड में भी उसी दिशा में कार्य करेगी. जिले में सैकड़ों सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई और संगठन में पद दिया गया. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में संगठन बेहतर काम के लिए ख्याति प्राप्त करेगा.

Saffrn

Trending News

जमीनी विवाद में कुदाल से हमला, एक की मौत, आधा दर्जन...

मोकामा : मोकामा थाना क्षेत्र के शाहबेगपुर मोहल्ले में जमीनी विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से कुदाल से...

सदर अस्पताल में ‘दवा घोटाला’ का शक, स्टॉक में बड़ा खेल,...

कटिहार : कटिहार सदर अस्पताल में दवाओं को लेकर बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। दवा वितरण के रजिस्टर्ड ऑनलाइन पोर्टल और अस्पताल में मौजूद...

Jharkhand Tourism Tax Rule: अब होटलों में ठहरना महंगा, Urban Tourist...

 झारखंड में नगरीय पर्यटक कर नियमावली लागू, अब होटलों में ठहरने पर टूरिज्म टैक्स देना होगा। होटल श्रेणी के अनुसार तय होगा शुल्क।Jharkhand Tourism...

Cyber Fraud Jharkhand: मैट्रिमोनियल साइट से दोस्ती कर महिला से 2.19...

 रांची में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिला से 2.19 लाख और सोलर पंप दिलाने के नाम पर...

Guava Farming Bihar: अमरूद की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय,...

 बिहार में अमरूद की खेती को बढ़ावा, कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बताया—कम लागत में ज्यादा मुनाफा, सरकार दे रही 40% तक अनुदान।Guava...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img