Simdega : राउरकिला इंटरसिटी ट्रेन से उतरकर अपने घर जा रही महिला पर जानलेवा हमला…

Simdega : सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित काजू बागान में अज्ञात हमलावर ने एक महिला को धारदार हथियार से जानलेवा वार कर घायल कर दिया। घटना के बाद आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थित खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Simdega : गर्दन और चेहरे पर वार कर महिला को किया घायल

घटना के बाद बानो पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रीता देवी राउरकिला इंटरसिटी ट्रेन से उतरकर अपने घर पैदल जा रही थी इसी क्रम में काजू बागान में अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से गर्दन और चेहरे पर वार कर महिला को घायल कर दिया।

min 22Scope News

रेलवे स्टेशन समीप दुकान लगा रहे उसके बेटे रवि कुमार ने घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों को जानकारी दी। स्थानीय लोगों के सहयोग से निजी वाहन से घायल महिला को आनन फानन में बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

ट्रेन में खरीद बिक्री का काम करती है महिला

चिकित्सों ने बताया कि महिला के गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी होने पर जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना ने बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायल महिला की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बताया जाता है कि महिला ट्रेन में खरीद बिक्री का काम करती है।

ये भी पढ़ें-Ranchi : शपथ ग्रहण समारोह को लेकर डीसी ने की हाई लेबल मीटिंग, दिया ये निर्देश… 

ट्रेन देर होने के कारण महिला बानो स्टेशन रात में पहुंची तथा घर जा रही थी उसी समय घटना घटी। इधर घटना की जानकारी होने पर बानो पुलिस बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की जानकारी ली तथा अनुसंधान में जुट गई है। पुलिस हमलावर के बारे में पता लग रही है साथ ही घटना के पीछे का कारण की जानकारी जुटाने में लग गई है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!