Singhbhum LokSabha : जोबा मांझी ने चौंकाया, गीता कोड़ा को भारी मतों से दी पटखनी…

Singhbhum LokSabha

चाईबासा – सिंहभूम लोकसभा सीट में जेएमएम जीत ने शानदार जीत दर्ज की है। अभी तक के जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक जोबा मांझी 168402 वोटों से जीत दर्ज की है।

जीत के बाद सिंहभूम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखें फोड़े। सिंहभूम सीट से जोबा मांझी ने बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा को भारी मतो से हराया है।

इसी बीच मीडिया से बात करते हुए जोबा मांझी ने कहा कि इतने कम समय मिलने के बावजूद जीत दर्ज करने के बाद अच्छा लग रहा है। इतने कम समय में भी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव के लिए दिन रात एक कर दिया। पार्टी ने जो मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उसका मैं निर्वहन करुंगी।

जल, जंगल, जमीन के लिए आदिवासियों ने लंबा संघर्ष किया है

आगे उन्होंने कहा कि जेएमएम तथा देवेन्द्र मांझी ने वर्षो तक जल, जंगल, जमीन के लिए जो आवाज उठाया है उसका रंग देखने को मिल रहा है। आज भले देवेन्द्र मांझी हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका आशीर्वाद जनता के साथ हमेशा रहा है।

यहां के लोगों ने लंबी लड़ाई लड़ी है, ताकि हमारी जनता चैन और सुकुन से रहे। आगे उन्होंने कहा कि अपने जल, जंगल, जमीन को बचाना है। अपने आप को बचाना है, अस्तित्व को बचाना और इसके साथ ही अपने अधिकार को भी बचाना है।

आगे उन्होंने हो और संथाल के मुद्दो पर कहा कि जनता जानती है कि ये सीट आदिवासी समुदाय की है। इस आदिवासी समुदाय को मजबूत बनाएंगे। सभी आदिवासी एक होकर रहेंगे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!