सिरमटोली रैंप विवाद: मंत्री चमरा लिंडा के आवास का आदिवासी संगठनों द्वारा घेराव तय, इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

रांची: राजधानी रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप को लेकर उपजा विवाद अब एक गंभीर आंदोलन का रूप ले चुका है। सरना स्थल के समीप बन रहे इस रैंप के विरोध में कई आदिवासी संगठन एकजुट होकर आज मंत्री चमरा लिंडा के लोधबगांव स्थित आवास का घेराव करने जा रहे हैं। इसको लेकर क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है, और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर दिए हैं। पुलिस बल की भारी तैनाती के साथ पूरे गांव को लगभग छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

सिरमटोली फ्लाईओवर पर बन रहा एक रैंप आदिवासी समाज के लिए आस्था का प्रतीक माने जाने वाले सरना स्थल के ठीक सामने से गुजर रहा है। आदिवासी संगठनों का कहना है कि इससे उनके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँच रही है और यह सांस्कृतिक विरासत पर सीधा हमला है। कई महीनों से वे इस मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं।

इन आंदोलनों में शव यात्रा, मानव श्रृंखला, मशाल जुलूस, रांची बंद जैसे विभिन्न तरीकों से विरोध जताया गया है। बावजूद इसके, सरकार या स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय या समाधान नहीं निकाला गया है।

पूर्व में मंत्री चमरा लिंडा और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें हो चुकी हैं, जिनमें समाधान का आश्वासन दिया गया था। परंतु समय बीत जाने के बाद भी कोई निर्णय सामने नहीं आया, जिससे आदिवासी संगठनों में आक्रोश और निराशा व्याप्त है। सरहुल पर्व के अवसर पर भी काले पट्टे बांधकर इन संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था।

आज आदिवासी संगठन बड़ी संख्या में मंत्री के गांव लोधबगांव में पहुंच रहे हैं। आंदोलन के स्वरूप को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने गांव की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है और पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। केवल स्थानीय ग्रामीणों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है, जबकि बाहरी आंदोलनकारियों को रोका जा रहा है।

इस आंदोलन की अगुवाई पूर्व शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेत्री गीता उरांव कर रही हैं। वहीं, समाज के भीतर ही इस मसले पर दो राय है। एक ओर अजय तिर्की जैसे नेता रैंप को उचित बता रहे हैं, तो दूसरी ओर गीता उरांव और उनके समर्थक इसे धार्मिक स्थल के अपमान के रूप में देख रहे हैं।

राजेश कच्छप जैसे नेता यह कह चुके हैं कि रैंप हटवाने की कोशिश की जा रही है लेकिन इसके लिए वक्त लगेगा। उनका कहना है कि अचानक आंदोलन कर दबाव बनाना व्यावहारिक नहीं है क्योंकि ऐसे मामलों में प्रशासनिक प्रक्रिया और समय की जरूरत होती है।

भारतीय संविधान पार्टी ने भी इस आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा और राष्ट्रीय सचिव प्रभाकर तिर्की ने स्पष्ट कहा है कि जब बात आदिवासी अस्मिता और धर्मस्थल की हो, तो उनकी पार्टी पीछे नहीं हटेगी। उनका यह भी कहना है कि सरकार को तत्काल इस पर ठोस निर्णय लेना चाहिए।

आंदोलनकारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि आज के घेराव के बावजूद भी उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो वे भूख हड़ताल, अनिश्चितकालीन धरना और राज्यव्यापी आंदोलन की ओर कदम बढ़ाएंगे। उनका कहना है कि जब तक धार्मिक स्थल के समीप बना रैंप नहीं हटता, वे शांत नहीं बैठेंगे।

यह विवाद अब केवल रैंप या निर्माण का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह आदिवासी अस्मिता, आस्था और अधिकार की लड़ाई बन गया है। मंत्री के आवास का घेराव इस लड़ाई के एक नए चरण की शुरुआत मानी जा रही है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस मामले में जल्द समाधान निकालती है या यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेता है।

Saffrn

Trending News

Purushottam Maas 2026: 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मास, जानें...

 17 मई से पुरुषोत्तम मास 2026 शुरू हो रहा है। जानें अधिक मास का धार्मिक महत्व, पूजा-व्रत की तिथियां और भगवान विष्णु से जुड़ी...

Middle East Tension Effect: रोजमर्रा की वस्तुएं हुईं महंगी, साबुन से...

 मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे माल की महंगाई का असर अब घरेलू बजट पर दिखने लगा है। साबुन, डिटर्जेंट, हॉर्लिक्स और बैटरी समेत कई...

Facebook Scam: विदेश में डॉक्टर बनकर महिला को फंसाया, फोटो एडिट...

 रांची में फेसबुक पर डॉक्टर बनकर साइबर अपराधी ने महिला को ब्लैकमेल किया। फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर 2.50 लाख रुपये...

CBSE New Rule: कक्षा 9 से तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य, 2026...

सीबीएसई ने एनईपी 2020 के तहत बड़ा बदलाव किया है। 1 जुलाई 2026 से कक्षा 9 के छात्रों के लिए तीन भाषाओं का अध्ययन...

Love Drama: साली से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर...

गिरिडीह के डुमरी में शादीशुदा युवक साली से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पांच घंटे बाद पुलिस ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img