Commercial Advertisment

Giridih : डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद, छात्राओं का फूटा गुस्सा…

Giridih : राज्य सरकार द्वारा डिग्री कॉलेजों में इंटर (12वीं) की पढ़ाई बंद करने के निर्णय के विरोध में आज गिरिडीह के आरके महिला कॉलेज की छात्राओं ने झंडा मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे स्लोगन लिखे पोस्टर लिए छात्राएं सड़क पर उतरीं और सरकार के फैसले को वापस लेने की मांग की।

Giridih : आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए यह मुमकिन नहीं

छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने इंटर की पढ़ाई आरके महिला कॉलेज से शुरू की थी, लेकिन अब जब 12वीं की पढ़ाई का समय आया है तो कॉलेज प्रशासन ने उन्हें दूसरे स्कूलों में जाकर नामांकन लेने को कहा है। इससे छात्राएं असमंजस और आक्रोश में हैं।

ये भी पढ़ें- Bokaro : ऑपरेशन में लापरवाही से महिला की मौत, परिजनों ने मेडिकेंट में किया हंगामा… 

प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने कहा कि वे अपने कॉलेज से ही पढ़ाई पूरी करना चाहती हैं, क्योंकि उनमें से कई छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं और दोबारा नए स्कूल में दाखिला लेना, ड्रेस खरीदना और अन्य खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं है। छात्राओं ने +2 हाई स्कूल गिरिडीह के प्रिंसिपल पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने कहा है- “2 से 3 हफ्ते आंदोलन करो, फिर नामांकन ले लेंगे।” जबकि छात्राओं के अनुसार, उपायुक्त ने पहले ही जल्द नामांकन का आश्वासन दिया था।

छात्राओं के आरोप निराधार-प्राचार्य

इस पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए +2 हाई स्कूल के प्राचार्य दयानंद कुमार ने छात्राओं के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सभी छात्राओं का नामांकन निश्चित रूप से किया जाएगा, लेकिन प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : बकरी चराने गए युवक को हाथी ने कुचलकर मार डाला, जंगल में मिला शव… 

बहरहाल, छात्राओं का विरोध प्रदर्शन यह संकेत देता है कि सरकारी निर्णय का सीधा असर बेटियों की शिक्षा पर पड़ रहा है। ‘बेटी पढ़ाओ’ के नारों के बीच अगर छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है, तो यह सरकार की नीतियों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। छात्राओं ने साफ कहा है कि वे अपने हक के लिए संघर्ष करती रहेंगी और जब तक समाधान नहीं निकलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें++++

Ranchi : दो बच्चों की मां भतीजे संग भागी, गांव में मचा कोहराम… 

Breaking : ACB की बड़ी कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी 20 हजार की घूंस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार… 

Giridih Crime : शराब का गोरखधंधा बेनकाब, भारी मात्रा में ब्रांडेड नकली शराब के साथ तीन धराए… 

Jhariya Breaking : जमीन विवाद में पुलिस ने ग्रामीणों पर भांजी लाठियां, दर्जनों महिलाएं घायल… 

Palamu Crime : भरोसे का गला घोंटा! दोस्त ही निकला कातिल, मामले का सनसनीखेज खुलासा… 

Hazaribagh : दो गांवों के बीच खूनी संघर्ष, अपहरण, हत्या और आगजनी के बाद छावनी में तब्दील हुआ इलाका… 

Palamu में जहरीले सांप का कहर, विधायक आलोक चौरसिया के दो नातियों की मौत, दामाद गंभीर… 

Ranchi : बुढ़मू में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से मासूम की मौत, मां घायल… 

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...