Sahibganj : महिला बैरक के पास मिला पुलिसकर्मी का शव, हत्या की आशंका, एसआईटी गठित  

Sahibganj : महिला बैरक के पास रविवार को एक पुलिसकर्मी का शव मिला। मृतक की पहचान सुरजीत यादव के रूप में हुई। वह पुलिस लाईन में पदस्थापित थे। उनके शरीर में कई गंभीर चोट के निशान थे। उनका बांया हाथ भी टूटा हुआ था। उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गोड्डा एसपी अनिमेष नैथानी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया।

Sahibganj : जांच के लिए एसआईटी का गठन

इस दौरान तीन पुलिस कर्मियों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच जारी है। जल्द ही मामले पर खुलासा किया जाएगा। वहीं सुजीत यादव की पत्नी ने बताया कि शनिवार शाम वह अपने एक सिपाही साथी के साथ निकले थे।

Sahibganj : दो दिन पहले ही हुआ था तबादला

सुरजीत यादव 2011 में झारखंड पुलिस में बहाल हुए थे। दो दिन पहले ही उनका तबादला मुफस्सिल थाना से पुलिस लाइन किया गया था। जानकारी के अनुसार वह टाइगर मोबाइल और सिविल जज के बाॅडीगार्ड भी रहे चुके थे। वह पाकुड़ जिले के ग्वालपाड़ा गांव के रहने वाले थे। 2015 में उनकी शादी शोभनपुर भट्टा निवासी सुरेंद्र यादव की बड़ी बेटी से हुई थी।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img