सीतामढ़ी में बना ‘सिटी ऑफ लंग्स’, मंत्री सुनील कुमार ने किया सीता कुंज नगर उद्यान का उद्घाटन

सिटी ऑफ लंग्स : मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी में सीता कुंज नगर उद्यान का उद्घाटन शुक्रवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने किया। लगभग 7 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से 6 एकड़ में बने इस उद्यान में मां सीता टेम्पल गार्डेन एरिया, आकर्षक वाटर फॉल, मेडिटेशन जोन, ओपन जिम, हर्बल गार्डेन, वर्टिकल गार्डेन और आधुनिक चिल्ड्रेन प्ले एरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। तालाब घाट और वृक्षों के बीच टहलने हेतु मार्ग भी तैयार किए गए हैं।

सिटी ऑफ लंग्स : 

मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इसे शहर का “सिटी ऑफ लंग्स” बनाया गया है, जो न केवल पर्यावरणीय संतुलन बल्कि स्थानीय रोजगार, पर्यटन और सामाजिक समरसता को भी प्रोत्साहित करेगा। मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि सीता कुंज नगर उद्यान की जीर्ण-शीर्ण स्थिति को देखते हुए नगरवासियों के लगातार आग्रह पर वर्ष 2023 में इसका हस्तांतरण नगर निगम से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को किया गया था। इसके बाद उद्यान के व्यापक विकास और सौंदरीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया, जो आज अपने पूर्ण रूप में नागरिकों के सामने है।

इस परियोजना का उद्देश्य न केवल पर्यावरणीय सुधार है, बल्कि यह स्थानीय आजीविका, पर्यटन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य ग्रीन और प्लास्टिक फ्री जोन बनाना है ताकि एक स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखा जा सके। इस अवसर पर सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर, विधायक मिथिलेश कुमार और गायत्री देवी भी उपस्थित रहे।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img