Deoghar : हिंदी वि‌द्यापीठ बीएड कॉलेज में छठा वार्षिकोत्सव मनाया गया

Deoghar : एनसीटीई से मान्यता प्राप्त व एसकेएमयू दुमका से संबद्धता प्राप्त हिंदी वि‌द्यापीठ बीएड कॉलेज में शनिवार को छठा वार्षिकोत्सव आरोहन” के रूप में आयोजन किया गया। सुअवसर पर संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आदिवासी लोक नृत्य प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि कुलपति सिधो कान्हु मूर्मू विश्ववि‌द्यालय प्रो डॉ बिमल प्रसाद सिंह का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथिगण एआरडी इग्नू क्षेत्रीय निदेशक देवघर डॉ सरोज मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य रमेश बाजला तथा उपाध्यक्ष अशोकनंद झा उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिभावक तुल्य डॉ कृष्णानंद झा की प्रतीकृति पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वार्षिक कॉलेज मैगज़ीन सृजन का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। स्वागत भाषण प्राचार्या डॉ आशा मिश्रा द्वारा दिया गया साथ ही वार्षिक रिपोर्ट उपप्राचार्या डॉ रितु रानी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Deoghar : गणेश वंदना के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुई जिसमें अंकिता काजल, श्वेता सविता, रजनी, प्रीति एवं आयुष ने अपने मधुर स्वरों से संगीत शिक्षक अर्पण चटर्जी एवं देवाशीष सिकदार के मार्गदर्शन में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य कार्यक्रमों में लोकनृत्य व सरस्वती वंदना पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति हुई। रैगिंग पर आधारित माईम का ज्वलंत नाटक प्रस्तुत किया गया। सत्र 2022-24 के टाप टेन छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही स्टूडेंट ऑफ द सेशन 2022-24 से शालिनी कुमारी को ट्रॉफी प्रदान की गई।

वर्षभर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विजयी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शिक्षक सुषमा सिन्हा, दुर्गा भौमिक, डॉ गुंजा कुमारी, दिव्या कुमारी. डॉ मणिकांत रंजन, डॉ ओम कुमार, सुनील नरौने, मौसुमी मुखर्जी, पूर्णिमा चटर्जी, संदीप खारका, कार्यालय अधीक्षक पंकज कुमार सिन्हा प्रमोद पाण्डे कशिश कुमारी निर्मला देवी. बैजंती देवी अभिमन्यु, बादल आदी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिद्धो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.बिमल कुमार सिंह ने संस्थान के पूर्व व्यवस्थापक डॉ. कृष्णानंद झा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें महान विभूति बताया। उनकी शिक्षा के प्रति अभिरुचि को अभूतपूर्व बताया। वहीं हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज की स्थापना दिवस पर अपने विचार व्यक्त कर विद्यार्थियों का भविष्य सुधारने के क्षेत्र में बीएड कॉलेज द्वारा किये जा रहे प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने की सलाह दी। साथ ही कुलपति डॉ. सिंह ने तकनीकी शिक्षा पर भी जोर देते हुए इसे जरूरी बताया।

वहीं संस्थान के वाइस चेयरमैन श्री अशोकानंद झा ने गुरु को अपनी दक्षता का सदुपयोग करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य बनाने हेतु संवेदनशील होने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने समाज से शिक्षकों को समुचित सम्मान दिए जाने का भी अनुरोध किया। झा ने बीएड के क्षेत्र में हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज की राज्य भर में सफलता पर गर्व होने की बात कही।

समारोह को इग्नू के एआरडी सरोज कुमार मिश्रा ने भी संबोधित किया। उन्होंने बीएड कोर्स को रोजगारोन्मुख शिक्षा बताते हुए इसे आज के समय के अनुरूप बताया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन दुर्गा भौमिक ने किया। राष्ट्रगान के साथ बीएड कॉलेज का छठे स्थापना दिवस कार्यक्रम आरोहण का समापन हुआ।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!